NEW English Version

आईओएस सागर ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस में पोर्ट कॉल का समापन किया

भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी संबंध मजबूत करने के क्रम में आईओएस सागर ने हिंद महासागर में अपनी परिचालन संबंधी तैनाती के हिस्से के रूप में 26 से 28 अप्रैल, 2025 तक मॉरीशस के पोर्ट लुइस में एक महत्वपूर्ण और आकर्षक पोर्ट कॉल आयोजित किया।

बंदरगाह के अपने दौरे के समय जहाज के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस कोस्ट गार्ड के कमांडेंट से मुलाकात की और दोनों समुद्री हस्तियों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया। बहुराष्ट्रीय चालक दल के चुनिंदा कर्मियों ने मॉरीशस पुलिस फोर्स यानी स्पेशल मोबाइल फोर्स स्क्वाड्रन, मेरीटाइम एयर स्क्वाड्रन, कोस्टगार्ड ट्रेनिंग स्कूल और पुलिस हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन (एमपीएफ) के कई प्रमुख प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा किया और वहां के समकक्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस यात्रा ने ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करने के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा में आपसी हित से जुड़े क्षेत्रों पर चर्चा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया।

सामाजिक गतिविधियों के एक हिस्से के रूप में आईओएस सागर पर एक उत्साहवर्धक संयुक्त योग सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र में बहुराष्ट्रीय चालक दल और एमपीएफ कर्मियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कमांडेंट भी शामिल हुए। आईओएस सागर और एमपीएफ के चालक दल ने एक दोस्ताना वॉलीबॉल मैच भी खेला। आईओएस सागर ने आगंतुकों के लिए अपने डेक खोले और एमपीएफ के सदस्यों, भारतीय प्रवासियों तथा अन्य उत्साही समूहों का स्वागत किया। आगंतुकों को जहाज को दिखाया गया और उसकी परिचालन क्षमताओं, नेविगेशन सिस्टम और जहाज पर जीवन के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, बहुराष्ट्रीय चालक दल सहित जहाज के चालक दल के लिए प्रतिष्ठित सिग्नल माउंटेन की यात्रा आयोजित की गई।

पोर्ट लुइस से प्रस्थान करने पर आईओएस सागर मॉरीशस कोस्ट गार्ड के साथ विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की एक संयुक्त रूप से निगरानी करेगा। निर्धारित कार्यक्रम के समापन के बाद जहाज अपने अगले बंदरगाह, सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की ओर रवाना होगा, जो हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय सहयोग और सद्भावना बढ़ाने के अपने मिशन को जारी रखेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)(1)B1SW.jpeg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(4)(1)550C.jpeg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(9)ESDG.jpeg

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »