NEW English Version

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ वाराणसी में उबाल: डॉ. घनश्याम सिंह पी.जी. कॉलेज में छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी (सोयेपुर)— जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताने के लिए डॉ. घनश्याम सिंह पी.जी. कॉलेज, सोयेपुर में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कॉलेज प्रबंधक  नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद की निंदा करते हुए आतंकी हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दीप जलाए गए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की और कहा कि अब देश को आतंकवाद सहन नहीं करना चाहिए एवं पूरे विश्व को  एकीकृत हो कर आतंकवाद का मुहतोड़ जवाब देते हुए वसुधैवकुटुम्बकम् का परिचय देना चाहिए l

कॉलेज के प्राचार्य और अन्य वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों ने देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता भी जताई।कॉलेज प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह ने कहा, “आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा है। हमें युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना होगा ताकि वे राष्ट्र की रक्षा में सशक्त भूमिका निभा सकें।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »