NEW English Version

अंतरराष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी (आईएमडीईएक्स) – 2025

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस किल्टान चांगी प्रदर्शनी केंद्र में आईएमडीईएक्स एशिया 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा।

यह यात्रा भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती का हिस्सा है और भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी को प्रदर्शित करता है।

अपने प्रवास के दौरान जहाज के चालक दल द्विपक्षीय/बहुपक्षीय गतिविधियों की श्रृंखला के तहत शामिल हो रहे हैं, जिसमें सिंगापुर की नौसेना और आईएमडीईएक्स एशिया 2025 में भाग लेने वाली अन्य नौसेनाओं के साथ व्यावसायिक आदान-प्रदान शामिल है।

इन गतिविधियों का उद्देश्य नौसैनिक सहयोग को मजबूत करना, अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझदारी को बढ़ावा देना है।

समुद्री सुरक्षा और भारत की नौसैनिक विरासत के बारे में अधिक जागरुकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों के लिए निर्देशित पर्यटन, भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ क्रॉस डेक दौरे और रक्षा उद्योगों के लिए क्यूरेटेड दौरे की योजना बनाई गई है।

भारतीय नौसेना की यह यात्रा उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता तथा दो समुद्री साझेदारों भारत और सिंगापुर के बीच दीर्घकालिक मैत्री को उजागर करती है।

Translate »