सनबीम विमेंस कॉलेज में HDFC बैंक के सहयोग से सफल इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन

 वाराणसी– सनबीम विमेंस कॉलेज के करियर और प्लेसमेंट सेल द्वारा HDFC बैंक के सहयोग से एक सफल इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया गया। यह ड्राइव छात्रों को कॉर्पोरेट दुनिया से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

कॉलेज को श्री अंशुमान (सर्कल हेड, लखनऊ) और श्री वरुण बंसल (एचआर) जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों की मेज़बानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने छात्रों के आत्मविश्वास, तैयारी और पेशेवर रवैये की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 कुल 33 छात्रों का चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को HDFC बैंक की शाखाओं में प्लेसमेंट का भी अवसर मिलेगा। यह सफल आयोजन कॉलेज की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत छात्राओं को न केवल शिक्षा बल्कि करियर के क्षेत्र में भी सशक्त बनाया जा रहा है।

Translate »