सीएम ग्रिड रमेश विहार सड़क का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम(अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स)योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 19 करोड़ 5 लाख की लागत से वार्ड 32 व 82 में स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड लगभग 1.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय नागरिकों द्वारा मानक के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण नही करने की शिकायत पिछले दिनों स्थानीय नागरिकों ने नगर आयुक्त ने मिलकर की थी। नगर आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों को ख़ुद मौके पर आकर समस्या का उचित समाधान करने का आश्वासन दिया था। 

रविवार को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के साथ 100 फुटा रमेश विहार पर निर्मााणधीन नाला, सड़क कार्यो को देख मौके पर पब्लिक द्वारा निर्मााणधीन नाला, सड़क एडीए से पास नक्शा  के अनुसार सड़क को 100 फुटा के अनुसार सड़क बनाई जाए। मौके पर नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग से नक्शा व सड़क की डिज़ाइन को देखा मौके पर नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर सुरेश चंद को 100 फुटा रमेश विहार पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शा के अनुसार सड़क की स्थिति,भवन, अतिक्रमण का विवरण मांगे जाने के लिए नगर निगम स्तर से पत्र भेजने के लिए कहा।

मौके पर स्थानीय नागरिकों ने नगर आयुक्त को 100 फुटा रोड रमेश विहार पर पक्के स्थाई अतिक्रमण को भी दिखवाया और इस रोड से अतिक्रमण हटवाए जाने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त ने चीफ़ इंजीनियर को संपत्ति विभाग से समन्वय कर अवैध स्थाई अतिक्रमण को हटवाए जाने के लिए भवन स्वामियों को नोटिस देने के लिए कहा।

नगर आयुक्त ने कहा सीएम ग्रिड की परियोजना मेरे लिए सर्वोत्तम प्राथमिकता में से एक है पब्लिक की आकांक्षाओं, निर्धारित मानक गुणवत्ता के साथ साथ नगर निगम संपत्ति रिकॉड के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाएगा इस रोड की विस्तृत जानकारी, पैमाइश, नक्शा आदि के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को पत्र भी भेजा जा रहा है।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, स्टेनो देशदीपक, अहसान रब साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »