NEW English Version

नगर आयुक्त ने अचल सरोवर का किया निरीक्षण

सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अचल सरोवर का चीफ़ इंजीनियर सुरेश चंद के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अचल सरोवर की परिक्रमा मार्ग एसटीपी प्लांट, दुकानों शिव मंदिर का निरीक्षण करते हुए  अचल सरोवर में स्मार्ट सिटी द्वारा किये गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता को भी देखा। देर रात्रि नगर आयुक्त ने अचल सरोवर को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पानी से भरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश चीफ इंजीनियर सुरेश चंद को दिए थे अचल सरोवर में पानी भरने का भौतिक सत्यापन करने के लिए सोमवार दोपहर में नगर आयुक्त ने अचल सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अचल सरोवर पर लगा एसटीपी प्लांट पूरी क्षमता के साथ चलता हुआ पाया गया अचल सरोवर में स्थापित स्मार्ट सिटी का समरसेबल और पंप सेट भी पूरी क्षमता के साथ चल रहा था जिससे अचल सरोवर में जल का स्तर भी बढ़ता हुआ दिखाई दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अचल सरोवर में बनी 33 दुकानों व अचल सरोवर के मेंटेनेंस के लिए इसको नगर निगम को हैंडोवर होने के बारे में चीफ इंजीनियर से पूछा। नगर आयुक्त ने अचल सरोवर की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए इसे श्रद्धालुओं के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप करने के लिए इसके रखरखाव, नौका विहार, श्रद्धालुओं की सहूलियत सुख सुविधाओं आदि की विस्तृत योजना बनाकर ई टेंडर आदि की प्रक्रिया को जल्द करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को दिए।

नगर आयुक्त ने कहा अचल सरोवर अलीगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर है साथ ही साथ स्मार्ट सिटी मिशन का एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है अचल सरोवर को आने वाले दिनों में इसकी धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं को प्रभावी बनाने के साथ-साथ इसको धार्मिक पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप करने का प्रयास किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »