NEW English Version

इनडोर गेम्स स्टेडियम का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आने वाले दिनों में अलीगढ़वासियों को एक और खूबसूरत आधुनिक सुविधाओं से लैस इनडोर ग्रेम्स स्टेडियम की सौगात अलीगढ़ स्मार्ट सिटी देने जा रही है। लगभग 50 करोड़ की लागत से 6000 स्कायर मीटर एरिया में बनाये जा रहें इनडोर स्टेडियम निर्माण की धीमी गति को देखकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने खासी नाराज़गी जताते हुए मुख्य अभियंता/मुख्य परिचालन अधिकारी अलीगढ़ स्मार्ट सिटी को संबंधित कार्यदाही संस्था एनबीसीसी (National building construction corporation) व ठेकेदार/फर्म ग्लोबल सिविल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस देने के निर्देश दिए है।

गुरुवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अलीगढ़ के दीवानी कचहरी के पीछे सीमा टाकीज वाले रोड से अंदर की ओर नौरंगीलाल इंटर कालेज परिसर की लगभग 6000 स्कायर मीटर एरिया में शहर के पहले इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने यहां अब तक हुए कार्य पर संतोष व्यक्त तो किया लेकिन बार बार कार्यदाही फर्म के द्वारा निर्माण पूर्ण करने के लिए समयावधि मांगने पर सवाल किया और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लंबे समय तक पूर्ण नही होने की वजह भी कार्यदाही संस्था के तकनीकी व इंजीनियरिंग टीम से पूछी। नगर आयुक्त ने निर्धारित डिज़ाइन, ले आउट के अनुसार सभी निर्माण कार्य को मानक, गुणवत्ता के अनुसार जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के उपरांत तत्काल इसके रखरखाव मेंटेनेंस संचालन के लिए मानक, निर्धारित दिशा निर्देश आवश्यक शर्तें आदि को ध्यान में रखते हुए विस्तृत आर0 एफ0पी0 तैयार कर प्रस्ताव मांगने के लिए टैंडर प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि लगभग 6000 स्कायर मीटर एरिया में निर्माणधीन इस इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिये चैजिंग रूम, लॉकर रूम, अतिथि रूम, मीडिया रूम, वीआईपी रूम, खेल कूद के लिये आफिस, दर्शक दीर्घा के साथ साथ खिलाड़ियों को बस्केटबॉल, बैडमिंनटन, ब्रिल्यिडर्स, कैरम, स्वीमिंग, योगा, जिम आदि की सुविधाओ से लैस स्टेडियम का काम को तेजी से कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द पूरा कर भी लिया जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा स्मार्ट सिटी मिशन के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को अगले कुछ माह में सभी आवश्यक निर्माण कार्यो के पूर्ण होने के साथ शहरवासियों को उपलब्ध कराने का सर्वोच्च प्रयास रहेगा अधिकांश निर्माण कार्य तेजी से होते मिले जल्द इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने की संभावना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »