NEW English Version

निष्ठा, अनुशासन , सुविचारों का वक्तव्य, हमारी काउंसिल हमारा कर्तव्य

इन्वेस्टिचर सेरेमनी – 2025 सम्पन्न

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी के संस्कार मंडपम में विद्यार्थी परिषद के गठन के लिए, उनके नेतृत्व क्षमता का परिचायक अलंकरण समारोह-2025 (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह के अंतर्गत शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शिक्षणेतर गतिविधियों में उत्साह पूर्वक प्रतिभा करने वाले विद्यार्थियों में से सेक्रेटरी, हेड बॉय, हेड गर्ल, कैप्टन, वाइस कैप्टन, प्रेसिडेंट एवं वाइस प्रेसिडेंट का उत्कृष्टता के आधार पर चयन किया जाता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार सिंह (संयुक्त पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता एवं गरिमा में चार चांद लगा दिए। उन्हांेने अपने उद्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति का श्रेष्ठ आचरण पूरे देश की विचारधारा को बदल सकता है। जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ उस पथ पर प्रतिदिन आगे बढ़ना चाहिए।

सामाजिक मूल्यों संस्कार एवं सद्विचार को अपनाना चाहिए तथा सोशल मीडिया के भ्रामक मायाजाल से बचना चाहिए। मुख्य अतिथि की उपस्थिति में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को उनके कर्तव्य निष्ठा एवं दायित्व निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई एवं पूरे विद्यार्थी परिषद को अलंकृत किया गया।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवं निदेशिका डॉ0 वंदना सिंह जी ने समारोह में आगत सभी अभ्यागतों एवं अभिभावकों के प्रति विशेष आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों को विशेष संदेश दिया कि सोशल मीडिया से दूर रहते हुए अपने जीवन की उत्तर पुस्तिका को सर्वप्रथम स्वयं जाँचें, धैर्य के साथ आगे बढ़ते हुए आत्म विश्लेषण एवं आत्म मंथन द्वारा सफलता का अभीष्टतम लक्ष्य प्राप्त करें। नवगठित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों में काउंसिल सेक्रेटरी कनिष्का सिंह, कन्वेनर दिव्यांश सिंह, हेड ब्वाय आलोक चतुर्वेदी, हेड गर्ल अदिति चौबे, वाइस हेड ब्वाय (जूनियर) सचिन यादव, वाइस हेड ब्वाय (सब-जूनियर) संकल्प शुक्ला तथा वाइस हेड गर्ल (जूनियर) मेधा, वाइस हेड गर्ल (सब- जूनियर) राजनंदिनी सिंह के साथ अन्य सेक्रेटरी एवं क्लब के प्रेसिडेंट एवं वाइस प्रेसिडेंट अपूर्व जोश एवं ऊर्जा से भरे दिखाई दिए। 

विद्यालय कीे प्रधानाचार्या डॉ0 नीलम सिंह जी ने पूरी काउंसिल को बधाई देते हुए उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक होने के लिए प्रेरित किया एवं यह विष्वास जताया कि सभी विद्यार्थी पूरे अनुशासन एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ न केवल विद्यालय अपितु देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को पूर्ण करते हुए देश के सजग प्रहरी बनेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »