NEW English Version

सोनी सब के “पुष्पा इम्पॉसिबल” में पुष्पा एक चपरासी को पेंशन दिलाने के लिए ठान लेती है!

मुंबई: सोनी सब का लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली और लोगों से जुड़ने वाली कहानियों के जरिए सभी पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। अब शो में मशहूर अभिनेता गौरव चोपड़ा की एंट्री हो रही है, जो प्रोफेसर राजवीर शास्त्री की भूमिका निभा रहे हैं — एक तेज़, कटाक्ष करने वाले और प्रभावशाली कानून के प्रोफेसर, जिनकी अदालत में गूंजती आवाज और दमदार वकालत के लिए पहचान है। जैसे-जैसे पुष्पा (करुणा पांडे) की जिंदगी एक नए मोड़ पर पहुँचती है, प्रोफेसर शास्त्री से हुई उसकी मुलाक़ात एक नई आत्म-खोज की यात्रा की शुरुआत करती है। हाल ही के एपिसोड्स में, राशि (देशना दुगड़) को बादशाह (हितुल पुजारिया) के जाने का अपराधबोध होता है और वह जुगल (अंशुल त्रिवेदी) से उसे वापस लाने की गुज़ारिश करती है। वहीं कादंबरी (बृंदा त्रिवेदी) जुगल की जिंदगी और ताना-बाना दोनों में पुष्पा की जगह लेने की कोशिश करती है, लेकिन दीप्ति (गरिमा परिहार) उसकी चाल को भाँप लेती है और समझदारी से उसकी योजना को असफल कर देती है, जिससे पुष्पा और कादंबरी दोनों चौंक जाते हैं।

आगामी एपिसोड्स में पुष्पा एक चपरासी घनश्याम (मुकुल श्रीवास्तव) के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला करती है, जिसे पिछले 10 वर्षों की सेवा का कोई प्रमाण न होने के कारण पेंशन नहीं दी जा रही है। जब वह उसके साथ कंपनी जाती है, तो उन्हें बेरुखी से बाहर निकाल दिया जाता है। लेकिन पुष्पा हार नहीं मानती। वह अपने हुलिए को बदलकर दोबारा ऑफिस जाती है, इस उम्मीद में कि शायद इस बार उसे गंभीरता से लिया जाए। फिर भी मैनेजर साफ़ मना कर देता है और कहता है कि घनश्याम की नौकरी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बाद में जब पुष्पा कॉलेज की कैंटीन में बैठी होती है, तो वह जिज्ञासावश प्रोफेसर राजवीर शास्त्री की लॉ क्लास में चली जाती है। वहाँ शास्त्री कहते हैं कि सबूत केवल दस्तावेजों से नहीं होते, घटनाएँ और परिस्थितियाँ भी साक्ष्य हो सकती हैं — और यही बात पुष्पा के मन में घर कर जाती है। उसे एक योजना सूझती है। वह दिलीप (जयेश मोरे) और बापोदरा (जयेश भारभैया) को नकली इनकम टैक्स ऑफिसर बनाकर कंपनी भेजती है, ताकि कुछ सबूत हासिल किए जा सकें। पुष्पा अपनी तेज़ सोच और न्याय के लिए अडिग इरादों से, अपनी ही शैली में लड़ाई लड़ती है।

*क्या पुष्पा वह गुम हुआ सबूत ढूंढ़ पाएगी जो एक चपरासी को उसका हक़ दिला सके?*

*प्रोफेसर राजवीर की भूमिका निभा रहे गौरव चोपड़ा ने कहा,*  “प्रोफेसर राजवीर के रूप में मेरा मानना है कि न्याय केवल कागज़ों में नहीं होता — यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कोई सच्चाई को किस तरह पेश करता है। पुष्पा का अपारंपरिक दृष्टिकोण राजवीर की ठोस सोच को चुनौती देता है और यहीं से कहानी रोचक बनती है। यह केवल एक कानूनी लड़ाई नहीं है, यह विचारधाराओं, बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प की टक्कर है। दर्शकों को एक रोमांचक सफर देखने को मिलेगा, जहाँ पुष्पा सही के लिए खड़ी होती है और राजवीर जैसे इंसान को भी चौंका देती है।”

*देखते रहिए पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर!*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »