महेंद्र नगर व पला मे डेयरी पर कार्यवाई

अलीगढ़ में अवैध डेयरी संचालको द्वारा गोबर व गंदगी सड़क व नालियों में बहाने के कारण सफ़ाई व्यवस्था में आ रही बाधा हो देखते हुए मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा के नेतृत्व में पला रोड गली नंबर 10 और महेंद्र नगर गली नंबर 3 में अवैध डेयरी संचालकों पर गंदगी तथा गोबर रोड तथा गली में बहाए जाने पर 08 लोगो पर कार्यवाई करते हुए को का जुर्माना वसूलते हुए डेयरी संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए गोबर व गंदगी नाले नालियों में न बहाने की कड़ी हिदायत दी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर की छवि ख़राब करने वालो के विरुद्ध नगर निगम सख्त से सख्त कदम उठाएंगे जो लोग लगातार चेतावनी के बावजूद सफ़ाई व्यवस्था को बाधित कर रहे है उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए अधिनस्थों को निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »