पिछले एपिसोड में दर्शकों ने एक बड़ा मोड़ देखा, जब हर्नव ने घर छोड़ने का फैसला वापस ले लिया। उसने ठान लिया कि अब वह अंकुश की असली सच्चाई पूरे परिवार के सामने लाएगा। इसी दौरान, हर्नव के कहने पर सिदक ने अम को उसके बचपन की फ्रेम की हुई तस्वीर गिफ्ट की, जिससे दोनों के बीच एक प्यारा पल बना। लेकिन यह शांति ज्यादा देर टिक नहीं पाई। सिदक को पता चलता है कि अम जंगल को नष्ट कर वहां अपनी फैक्ट्री बनवाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद दोनों के बीच एक बार फिर तीखी बहस हो जाती है।

आज के एपिसोड में अम सबको चौंका देती है जब वह सिदक के पक्ष में खड़ी हो जाती है। वह अपने फैक्ट्री पार्टनर को चेतावनी देती है कि अगर डील रद्द नहीं की गई तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
क्या अम का बदला रवैया उसे और सिदक को करीब लाएगा? क्या हर्नव अंकुश की असलियत सबके सामने लाने में कामयाब होगा? क्या फैक्ट्री प्रोजेक्ट रुक जाएगा?