नगर आयुक्त ने की नाला सफ़ाई की समीक्षा

बीती रात मूसलाधार बारिश में शहर में जल भराव को देखकर सोमवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में नाला सफाई की नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सभी नालो को 15 जून तक हर हाल में साफ करने के निर्देश दिए। नालो की सफ़ाई का भौतिक सत्यापन इस बार स्वच्छता निरीक्षकों के साथ सभी अवर अभियंता को करने के लिए कहा गया सभी अवर अभियंता को नाला सफ़ाई के पर्यवेक्षण का जिम्मा सौपा गया है। नगर आयुक्त ने नालो से निकली सिल्ट को सड़क पर न डालने के लिए भी अधीनस्थों को निर्देश दिए है।

नगर आयुक्त ने नाला सफ़ाई के लिए जिम्मेदार ठेकेदार का 20 प्रतिशत भुगतान जमानत धनराशि के रूप में रोकने के साथ साथ अगले वर्ष से सभी छोटे बड़े नालो की सफाई का कार्य एएमसी मॉडल पर कराये जाने के निर्देश दिए।

बैठक में उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार सहित सभी अवर अभियंता व नाला सफ़ाई के ठेकेदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »