NEW English Version

होम्योशक्ति फाउंडेशन ने वर्ल्ड होम्योपैथी डे पर होमियो शक्ति 2026 का किया आयोजन

वर्ल्ड होम्योपैथी डे के अवसर पर होम्योशक्ति फाउंडेशन द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से आए लगभग 1200 होम्योपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी डॉक्टरों को होम्योशक्ति फाउंडेशन की ओर से उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय बृजेश पाठक रहे।

उनके करकमलों द्वारा होम्योपैथी के विस्तार व भारतीय जड़ों को प्रदर्शित करती एक फिल्म का उद्घाटन किया गया, जो होम्योपैथी के महत्व और उसके वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है। सम्मेलन में.डॉ. उमंग खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक का भी भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जस्टिस राजीव सिंह (हाईकोर्ट), महंत धर्मेंद्र दास (महंत, उदासीन अखाड़ा), डॉ. प्रमोद कुमार सिंह (डायरेक्टर, होम्योपैथी), डॉ. मनोज तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटीसी, एसएस हास्पिटल, आईएमएस, बीएचयू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। सभी अतिथियों ने अपने विचारों के माध्यम से होम्योपैथी को विश्व पटल पर स्थापित करने की आवश्यकता एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. उपकार किशोर अग्रहरी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “डॉ. सैमुअल हैनीमैन अवार्ड” व डॉ. उषा अग्रहरी को भी माननीय बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया।

गोरखपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राम रतन बनर्जी को “लीजेंड अवार्ड” प्रदान कर उनके दीर्घकालीन योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उमंग खन्ना द्वारा की गई, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मंच पर देश-विदेश के डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, छात्रों एवं वैज्ञानिकों ने एकत्रित होकर होम्योपैथी के विकास एवं प्रसार पर विचार-विमर्श किया। यह आयोजन न केवल एक सम्मेलन रहा, बल्कि होम्योपैथी के क्षेत्र में एक भावनात्मक उत्सव के रूप में भी मनाया गया, जिसने चिकित्सा जगत में एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान किया। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »