NEW English Version

आंगनबाड़ी केंद्र के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान

वाराणसी: डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयपुर लालपुर (वाराणसी) के स्नातक छठे सेमेस्टर (शिक्षाशास्त्र) के विद्यार्थियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय रामदत्तपुर, वाराणसी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, पोषण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता यादव ने बच्चों को दी जाने वाली पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, पोषण आहार वितरण, टीकाकरण कार्यक्रम तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र की कार्यप्रणाली एवं दैनिक गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका अंकिता यादव की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने में अत्यंत सहायक होते हैं।

विद्यार्थियों ने बच्चों के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। अंत में विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »