नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

नगर निगम में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बड़ी राहत देते हुये सेवानिवृत्त दिनांक को ही कर्मचारी के सभी देयकों का भुगतान करने की व्यवस्था को लागू कर दिया है। बरसों से कर्मचारियो की इस बड़ी समस्या से निज़ात नगर आयुक्त के द्वारा मिल गयी है। 

नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के हितों में एक बेहतरीन पहल करते हुये सभी विभागाध्यक्षों को सेवानिवृत्ति नोटिस देने के साथ ही समस्त देयकों के भुगतान की कार्यवाही प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराये जाने व सेवानिवृत्ति दिनांक के समय सभी देयकों का भुगतान करने के आदेश दिये है। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को निर्देश दिये यदि किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को सेवानिवृत्ति दिनांक पर सभी देयकों का भुगतान न करने वाले विभागाध्यक्ष/कार्मिक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को कर्मचारी हित में  सराहनीय निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »