महापौर और नगर आयुक्त ने अमृत सरोवर शक्ति नगर पोखर और गूलर रोड पोखर का किया निरीक्षण

सोमवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से लगभग 10 करोड़ की लागत से अमृत सरोवर के रूप में डेवलप किया जा रहे नई बस्ती, शक्ति नगर पोखर और गूलर रोड पोखर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गूलर रोड पंपिंग स्टेशन स्थित सम्पवेल की सफाई नहीं होने पर महापौर और नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। *गूलर रोड पोखर की धीमी गति से काम होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार पर आर्थिक दंड लगाने व शोकॉज नोटिस देने के निर्देश दिए।* शक्ति नगर पोखर खुदाई व सौंदर्यकरण निर्माण कार्य के डिजाइन पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। मुख्य अभियंता सुरेश चंद से तत्काल शक्ति नगर पोखर की फाइल को तलब किया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने संबंधित सहायक अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देश दिए।

खैर रोड पहुंचे महापौर और नगर आयुक्त

खैर रोड मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या को देखने के लिए दोपहर में महापौर और नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से समस्या के संबंध में फीडबैक लिया मौके पर नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड  योजना के अंतर्गत ख़ैर रोड पर काम कर रही एजेंसी मेसर्स पीपीएस के विरुद्ध आर्थिक दंड लगाने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर अवर अभियंता गिरीश कुमार को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश दिया।

निरीक्षण में मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सिंह सहायक अभियंता राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »