NEW English Version

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ पर वित्त वर्ष 2024-25 में दिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन

98% से अधिक लोन 24 घंटे के भीतर जारी 

कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आवेदन की सुविधा

आगरा : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने ग्राहकों को ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ के जरिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन दिए। यह “लोन अगेंस्ट पॉलिसी”; (पॉलिसी के बदले  लोन) की सुविधा ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद रही, क्योंकि इससे उनकी लॉन्ग-टर्म सेविंग प्लान पर असर डाले बिना तत्काल फंड मिल सका। इस दौरान, कंपनी ने 42,700 से ज्यादा ग्राहकों को इस लोन की सुविधा दी।

आईसीआईसीआई

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर, अमीश बैंकर ने कहा, : – “लाइफ इंश्योरेंस एक लॉन्ग-टर्म प्रोडक्ट है, और इस दौरान ग्राहकों को कभी-कभी फंड की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में “लोन अगेंस्ट पॉलिसी” सुविधा से उनका सेविंग प्लान प्रभावित नहीं होता। खास बात यह है कि ग्राहक अपनी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू का 80% तक लोन ले सकते हैं। “; 

पॉलिसी पर लोन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और तेज़ है। वित्त वर्ष 2024-25 में 98% से ज्यादा लोन 24 घंटे के भीतर जारी किए गए। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। हमने देखा है कि “लोन अगेंस्ट पॉलिसी”; सुविधा को ग्राहकों द्वारा लगातार अपनाया जा रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में लोन वितरण में सालाना 60% की बढ़ोतरी हुई है। यह दर्शाता है कि ग्राहक अपने लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल गोल्स को लेकर प्रतिबद्ध हैं और पॉलिसी में निवेश बनाए रखना चाहते हैं।

खास बात यह है कि इस लोन का इस्तेमाल प्रीमियम भरने के लिए भी किया जा सकता है, जिससे पॉलिसी और उसके फायदे बरकरार रहते हैं। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »