NEW English Version

 तीन दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृत विभाग, उत्तर प्रदेश) व खुला आसमान संस्था, वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम रविदास घाट, वाराणसी हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ज्ञानेश चन्द्र पांडेय सदस्य उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने कहा कि उ.प्र. संगीत नाट्य अकादमी, लखनऊ इस वर्ष पूरे प्रदेश में इस तरह का सौ से अधिक प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन कर चुकी है जिससे नवोदय कलाकारों को अपने कला को निखारने में सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मनोचिक डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि संगीत एवं नाट्य मनोज चिकित्सा का सशक्त माध्यम है जहां संगीत के माध्यम से चिंता का प्रबंध किया जाता है वहीं नाटक के माध्यम से व्यक्तित्व विकास तथा व्यक्तित्व विकार को दूर किया जाता है।

खुला आसमान संस्था की संस्थापिका रोली सिंह रघुवंशी ने संस्था के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में संस्था के गरीब बच्चों के साथ-साथ बनारस भर से बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सूबेदार जगदीश चंद्र 137 CETF Bn 39 GR (TA), आर बी शर्मा सदस्य संस्कार भारतीय, प्रमोद पाठक महामंत्री संस्कार भारतीय, उमेश भाटिया नाट्य संयोजक, नवीन चन्द्रा प्रशिक्षक, दिनेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा खुला आसमान संस्था के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया कार्यक्रम का संचालन श्वेता यादव किया तथा धन्यवाद रोली सिंह रघुवंशी ने दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »