सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर योग मैराथन का आयोजन

“वाराणसी के सनबीम वोमेन्स कॉलेज वरुणा में आज 20 जून 2025 को एनएसएस स्वयंसेविकाओ ने “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित योग मैराथन में सक्रिय भागीदारी की। इस आयोजन का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रह के स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देना था। मैराथन कॉलेज परिसर से कचहरी रोड तक आयोजित की गई, जिसमें योग के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई गई।

इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. रविंद्र कुमार गौतम(राष्ट्रीय सेवा योजना, समन्वयक), प्रो. आनंद शंकर चौधरी, डॉ. शशांक चंदेल (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) और डॉ. ऋतु सिंह ( कार्यक्रम अधिकारी) ने किया। स्वयंसेविकाओ ने योग विशेषज्ञ कीर्ति जी के मार्गदर्शन में योग का अभ्यास भी किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »