NEW English Version

100 करोड़ की लागत से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण का नगर आयुक्त ने किया भौतिक सत्यापन

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 100 करोड़ की लागत से सूत मिल चौराहे से नादा पुल तक 2.2 किलोमीटर और सूत मिल चौराहे से भाकरी रोड तक 4.7 किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण और सड़क निर्माण का कार्य निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अलीगढ़ द्वारा किया जा रहा है। इन दोनों महत्वपूर्ण सड़को का भी गुरुवार सुबह नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने धीमी गति से हो रहे इसके निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई मौके पर निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिया वहीं मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र को नगर आयुक्त ने इस रोड के निर्माण में बाधक अतिक्रमणों को नगर निगम संपत्ति विभाग से चिह्नित करते हुए उन्हें हटाने की कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित कराई जाने के लिए कहा।

नगर आयुक्त का कहना

दोनों रोड अलीगढ़ में प्रवेश के प्रमुख मार्ग है इस दोनो मार्गो के चौडीकरण व सड़क निर्माण से अलीगढ़ में प्रवेश मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावी बनेगी संबंधित कार्यदाही संस्था को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए है साथ ही इस निर्माण कार्य में बाधक अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाए जाने की भी कार्यवाही जल्द की जाएगी

ये रहे मौजूद

नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण में मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता प्रांतीय निर्माण खंड योगेश कुमार डीजीएम गिरीश शर्मा आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »