विधायक कोल के अनुरोध पर सुरेंद्र नगर में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी

पिछले दिनो कोल विधायक अनिल पराशर ने सुरेंद्रनगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के लिए पुलिस चौकी निर्माण के लिए नगर आयुक्त से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक कोल के अनुरोध पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को सुरेंद्रनगर पानी की टंकी के निकट नगर निगम के बने पुराने कूड़ा डलाव घर का निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने इस बंद पड़े डलाव  घर की भूमि को पुलिस चौकी के उपयोग हेतु उपयुक्त पाया। मौके पर ही नगर आयुक्त ने नगर निगम के संपत्ति प्रभारी को पुलिस चौकी के निर्माण से पूर्व उक्त भूमि/ संपत्ति का मूल्यांकन  करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया माननीय विधायक जी के अनुरोध पर नगर निगम द्वारा सुरेंद्र नगर पानी की टंकी के निकट नगर निगम के पुराने बंद पड़े कूड़ा डलाव घर की भूमि को पुलिस चौकी हेतु निरीक्षण में उपयुक्त पाया गया है उक्त भूमि पर जल्द पुलिस चौकी का निर्माण पुलिस विभाग द्वारा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »