NEW English Version

ओयो ने किया शीर्ष होटल प्रबंधको सम्मान, महाराष्ट्र विस्तार के लिए प्रोत्साहन

ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी ओयो ने पुणे के होटल एमराल्ड गेस्टिमनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले होटल साझेदारों को सम्मानित किया। यह पहल ओयो के उस प्रयास का हिस्सा है जिसके तहत वह फर्स्ट-जनरेशन के होटल व्यवसायियों को टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और आमदनी बढ़ाने के साधनों के जरिए सशक्त बना रहा है। इस कार्यक्रम में ओयो से जुड़े प्रमुख होटल मालिकों, रियल एस्टेट मालिकों और हॉस्पिटैलिटी एंटरप्रेन्योर्स ने हिस्सा लिया, जहां सभी ने मिलकर आगे की ग्रोथ, अच्छे बिज़नेस तरीकों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। ओयो ने महाराष्ट्र में 300 से अधिक नए होटल जोड़ने की योजना बनाई है।

यह योजना खासतौर पर मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर और कोल्हापुर जैसे बड़े शहरों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जहां 2025 में बिज़नेस, घूमने-फिरने और धार्मिक पर्यटन के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इन नए होटलों में से ज्यादातर ‘कंपनी सर्विस्ड’ केटेगरी में होंगे, जिसका मतलब है कि इन होटलों के संचालन में ओयो खुद सक्रिय रूप से शामिल रहेगा।

ओयो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वरुण जैन ने कहा, “महाराष्ट्र ओयो के सबसे अहम बाजारों में से एक है, और पुणे हॉस्पिटैलिटी इनोवेशन का एक तेजी से बढ़ता केंद्र है। इस पार्टनर मीटिंग के ज़रिए हमारा लक्ष्य है कि हम यात्रा से जुड़े नए ट्रेंड्स की जानकारी साझा करें, अपने नए प्रोडक्ट्स दिखाएं और होटल पार्टनर्स को ऐसे टूल्स दें जिससे वे पूरे राज्य में आत्मविश्वास के साथ और मुनाफे के साथ अपना कारोबार बढ़ा सकें।”

इस बैठक के दौरान ओयो ने उन होटल पार्टनर्स की सफलता की कहानियां भी शेयर कीं, जिन्होंने ओयो के तकनीकी मॉडल का उपयोग करके कई शहरों में अपने होटल फैलाए और ज़्यादा कमरों की बुकिंग, बेहतर कस्टमर सेटिस्फेक्शन और ज्यादा कमाई हासिल की।

दिविषा ग्रुप के मालिक शैलेंद्र कुमार ने कहा, ” ओयो के साथ हमारा सफर मिलकर काम करने और विकास पर केंद्रित रहा है। उनकी लगातार होने वाली नई-नई तकनीकी पहलें हमें यह भरोसा देती हैं कि हम और जगहों पर भी निवेश करें और अपने कारोबार को बढ़ाएं।”

ओयो का विस्तार अभियान महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मेल खाता है। ओयो लगातार नए प्रॉपर्टी मालिकों और होटल व्यवसायियों को अपने नेटवर्क में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए वह आसान मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट, रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल और फिक्स्ड रेंटल एग्रीमेंट जैसी सुविधाएं दे रहा है, जिससे प्रॉपर्टी का संचालन सुरक्षित और फायदेमंद हो सके। कंपनी की इस नई पहल के साथ, इस क्षेत्र में रोजगार, उद्यमिता और पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अब तक ओयो ने महाराष्ट्र में हजारों लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार देकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »