NEW English Version

चाक-चौबंद इंतजामों में सुपुर्द खाक हुए ताज़िये-गंगा जमुना तहजीब की मिसाल बना अलीगढ़ का मोहर्रम जुलूस-नगर निगम ने कराए बेहतर इंतजाम

ऐतिहासिक, सांप्रदायिक सौहार्द की प्रतीक और गंगा-जमुनी तहज़ीब को संजोए हुए अलीगढ़ शहर में इस वर्ष मोहर्रम का जुलूस पूरी गरिमा, श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर निगम अलीगढ़, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य सेवाओं और तमाम समुदायों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

शहर की सड़कों पर निकला मोहर्रम का जुलूस ना केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि नगर निगम की चाक चौबंद व्यवस्था, प्रशासनिक मुस्तैदी और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण भी बना। शिया और सुन्नी समुदायों ने मिलकर न केवल जुलूस की व्यवस्था को सफल बनाया, बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग से कर्बला और जुलूस मार्ग पर होने वाले तमाम आयोजनों को गरिमामयी रूप दिया।

मोहर्रम के जुलूस पर नगर निगम ने उम्दा इंतजामों की मिसाल पेश की और शिया और सुन्नी दोनों ने जुलूस के मार्ग पर साफ सफाई पानी के छिड़काव और भीषण गर्मी में एंटी स्मोक पानी के टैंकर और स्प्रे मशीनों से छिड़काव की सराहना की।

अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया व जुलूस पर नगर निगम इंतजामों की बागडोर खुद अपने हाथ में ली सुबह से ही जुलूस के रूट व कल कर्बला में पहुँचकर जायज़ा लिया। नगर आयुक्त की जुलूस के मार्ग पर पॉइंट टू पॉइंट नगर निगम इंतजामों पर निगरानी स्वरूप ताजियों व जुलूस के परंपरागत रूट पर नगर निगम ने बेहतर इंतजाम किए जुलूस में शामिल लोगों ने साफ सफाई पानी के टैंकर और नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के जुलूस में चलने, जुलूस के आगे आगे सड़कों पर झाड़ू पानी का छिड़काव पर नगर निगम का आभार व्यक्त किया

नगर आयुक्त ने जीवनगढ़ जोहरा बाग मेडिकल रोड सर सैयद नगर अमीन निशा शमशाद मार्केट जेल रोड जेल फ्लाईओवर नुमाइश ग्राउंड गूलर रोड देहलीगेट खैर रोड ईदगाह रोड कर्बला रोड का भ्रमण किया और अधीनस्थों को जुलूस समाप्त होने तक मुस्तैद रहने की हिदायत दी।

नगर निगम के विशेष प्रयास– हर कदम पर सेवा और सजगता

नगर निगम अलीगढ़ ने इस अवसर पर आमजन की सुविधाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नगर आयुक्त  के निर्देशन में विभिन्न विभागों की समन्वित टीमों ने शहर के चप्पे-चप्पे पर सेवा का संकल्प निभाया।

प्रमुख व्यवस्थाएँ स्वच्छता

450 से अधिक सफाई कर्मचारियों की टीम ने लगातार तीन दिनों तक पूरे जुलूस मार्ग और कर्बला स्थलों की सफाई सुनिश्चित की। 20 क्लस्टर प्रभारी अधिकारियों के निर्देशन में सभी ज़ोन में सफाई व्यवस्था सक्रिय रही।

विशेष रूप से कर्बला, इमामबाड़ा, प्रमुख चौक, जुलूस मार्ग जैसे क्षेत्रों में मशीनी सफाई, सड़कों की धुलाई और कूड़ा निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जल आपूर्ति व गर्मी से राहत का इंतज़ाम

नगर निगम की ओर से 10 से अधिक पेयजल टैंकर जुलूस मार्ग पर तैनात किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

एंटी स्मोक स्प्रे मशीनों और शीतल जल का छिड़काव कर धूप में चल रहे जुलूस में शामिल लोगों को राहत दी गई।

नगर आयुक्त ने कहा मोहर्रम के अवसर पर पिछले 7 दिनों से लगातार नगर निगम द्वारा परंपरागत जुलूस की व्यवस्थाओं की निगरानी और व्यवस्थाएं कराई जा रही थी सुबह से ही जुलूस के साथ और आगे पीछे नगर निगम की 20 अधिकारियों की टीम मय वाहनों के साथ चली भीषण गर्मी के बावजूद पानी के छिड़काव से जुलूस में चलने वाले लोगों को राहत मिली।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »