NEW English Version

टैली सॉल्यूशंस ने टैली एमएसएमई ऑनर्स के पाँचवें संस्करण के साथ एमएसएमई की तरक्की को प्रोत्साहित किया और जयपुर में उद्यमी जोश का जश्न मनाया

टैली सॉल्यूशंस, भारत में छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी, ने टैली एमएसएमई ऑनर्स के पाँचवें संस्करण के जरिए छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित और सम्मानित करना जारी रखा है। यह वैश्विक वार्षिक कार्यक्रम एमएसएमई की विविधता और उनके अच्छे काम को जमीनी स्तर पर पहचानने और सम्मान देने के लिए समर्पित है।

2025 में इस पहल का दायरा बढ़ाकर भारत के सात प्रमुख शहरों- दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद और चेन्नई तक ले जाया गया, जहाँ देश के कोने-कोने से अलग-अलग आवाज़ें एक साथ जुड़ीं। वैश्विक स्तर पर इस अभियान को 20,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए और इसे कोटक महिंद्रा बैंक का समर्थन भी मिला। यह पहल भीलवाड़ा, कोटा, जोधपुर, चूरू जैसे दूरदराज़ और छोटे शहरों तक पहुँची, जहाँ के व्यवसायों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हाल ही में संपन्न हुआ जयपुर कार्यक्रम उद्यमियों, उद्योग जगत के अग्रणी लोगों और नीति निर्माताओं को एक साथ लेकर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिल्पी आर पुरोहित, संयुक्त आयुक्त, उद्योग और वाणिज्य, डीआईसीसी, जयपुर अर्बन, श्री सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष, फोर्टी- फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री, सीए सतीश गुप्ता, सेंट्रल काउंसिल मेंबर, आईसीएआई, और डॉ. श्वेता चौधरी, चार्टर मेंबर, टीआईई राजस्थान ने एमएसएमई की स्थानीय और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। इस कार्यक्रम ने एक ऐसा मंच प्रदान किया जो केवल पुरस्कारों तक सीमित नहीं था, बल्कि एमएसएमई की परिवर्तनकारी यात्राओं को उजागर करता है और एक जीवंत समुदाय को बढ़ावा देता है, जो विकास, सहयोग और स्थिरता के लिए प्रेरित करता है।

इस वर्ष की वंडर वुमन श्रेणी में निर्णायक मंडल ने कुछ प्रभावशाली महिला उद्यमियों की भागीदारी देखी, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। इन विजेताओं में शामिल हैं जुही जैन, डिबिया (रेडरे ग्लोबल एलएलपी की एक इकाई) से; गरिमा जैन, बीकन पब्लिक स्कूल से; रश्मि धारीवाल, सेतु- द ब्रिज टू आर्टिज़न्स से; और रश्मि अग्रवाल, इनवाइटहाइव प्राइवेट लिमिटेड से। इन महिलाओं ने अपने जुनून और नेतृत्व से यह साबित किया कि महिलाएँ एमएसएमई क्षेत्र में परिवर्तन की अग्रदूत बन रही हैं।

इसके अलावा, बिजनेस मास्ट्रो श्रेणी के अंतर्गत उन संगठनों और नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण और ठोस उपलब्धियों से व्यापार जगत में एक मजबूत छाप छोड़ी है। इस श्रेणी में सम्मानित होने वालों में अभिषेक जैन (जयंती ग्रुप), विशाल जलानी (ब्राउन शुगर- व्योम फूडक्राफ्ट प्रा. लि.), हेमेन्द्र अग्रवाल (मिरेकल ग्रुप) और सुशील जीरावला (राजलक्ष्मी इंडस्ट्रीज) शामिल हैं। ये विजेता एमएसएमई इकोसिस्टम के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इसके अलावा, चैंपियंस ऑफ कॉज़ श्रेणी में उन उद्यमियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक बदलाव की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए। विजेताओं में शामिल हैं अरिहंत जैन (भाग्य विधाता ग्रीन्स), गौरव आहूजा (अमर आर्ट्स कलेक्शन), डॉ. सीता राम गुप्ता (गौमाया परिवार प्रा. लि.), और अमित जैन (बीजसन इनोवेशन प्रा. लि.)। वहीं, टेक ट्रांसफॉर्मर्स श्रेणी में डिजिटल स्पेस में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. अभिनव महारवाल (द आई डेस्टिनेशन), चांदनी जग्गा (क्लाउडमिनिस्टर टेक्नोलॉजीस), अभिनव परिहार (लक्ष्मी उद्योग ऑइलफील्ड इक्विपमेंट्स प्रा. लि.) और डॉ. सुशील सुराना एवं रंजीत सिंह चौधरी (ब्लूकेयर सिस्टम प्रा. लि.) शामिल हैं।

बिजनेस मास्ट्रो श्रेणी के अंतर्गत उन संगठनों और नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण और ठोस उपलब्धियों से व्यापार जगत में एक मजबूत छाप छोड़ी है। इस श्रेणी में सम्मानित होने वालों में अभिषेक जैन (जयंती ग्रुप), विशाल जलानी (ब्राउन शुगर- व्योम फूडक्राफ्ट प्रा. लि.), हेमेन्द्र अग्रवाल (मिरेकल ग्रुप), और सुशील जीरावला (राजलक्ष्मी इंडस्ट्रीज) शामिल हैं। ये विजेता एमएसएमई इकोसिस्टम के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

चैंपियंस ऑफ कॉज़ श्रेणी में उन उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक बदलाव की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए। विजेताओं में शामिल हैं अरिहंत जैन (भाग्य विधाता ग्रीन्स), गौरव आहूजा (अमर आर्ट्स कलेक्शन), डॉ. सीता राम गुप्ता (गौमाया परिवार प्रा. लि.) और अमित जैन (बीजसन इनोवेशन प्रा. लि.)। वहीं, टेक ट्रांसफॉर्मर्स श्रेणी में डिजिटल स्पेस में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. अभिनव महारवाल (द आई डेस्टिनेशन), चांदनी जग्गा (क्लाउडमिनिस्टर टेक्नोलॉजीज), अभिनव परिहार (लक्ष्मी उद्योग ऑइलफील्ड इक्विपमेंट्स प्रा. लि.) और डॉ. सुशील सुराना एवं रंजीत सिंह चौधरी (ब्लूकेयर सिस्टम प्रा. लि.) शामिल हैं।

टैली एमएसएमई ऑनर्स छोटे और मझौले उद्योगों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह पहल नवाचार, संकल्प और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्यमिता की भावना का उत्सव भी है।

हर विजेता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, नए विचार और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व मिलकर कितनी बड़ी सफलता दिला सकते हैं। ये सभी उद्यमी मिलकर भारत के बदलते व्यापारिक परिदृश्य और प्रभावशाली उद्यमिता की नई पहचान बनाते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »