NEW English Version

मैरिस रोड को मिलेगी जल भराव से निज़ात

अलीगढ़ शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शुमार मैरिस रोड पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान अब जल्द ही देखने को मिल सकता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को लगभग 2 किलोमीटर का पैदल दौरा करते हुए मैरिस रोड, केला नगर, जीवनगढ़ और जाफ़री ड्रेन का स्थलीय निरीक्षण किया और रुके हुए ड्रेनेज प्रोजेक्ट को गति देने के लिए त्वरित निर्देश जारी किए।

नगर आयुक्त के इस निरीक्षण के दौरान सीएनडीएस, जल निगम व जलकल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों और नागरिकों से संवाद कर जलनिकासी की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और समस्या के स्थायी समाधान पर विचार विमर्श किया।

सालों से लंबित पड़ा प्रोजेक्ट अब लेगा गति

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 63 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए व्यापक ड्रेनेज सिस्टम प्रोजेक्ट के तहत मैरिस रोड के पानी को केला नगर व जीवनगढ़ होते हुए जाफ़री ड्रेन से जोड़ने की योजना बनाई गई थी। प्रारंभिक प्रस्ताव सीएनडीएस द्वारा बनाया गया था, लेकिन जीवनगढ़ की तंग गलियों, बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों के चलते यह कार्य वर्षों से अटका हुआ था। पिछले दिनों नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस समस्या को प्राथमिकता दी गई और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रुके हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अब बनेगी अंडरग्राउंड प्रीकास्ट नाली

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि चूंकि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और सड़क के दोनों ओर व्यावसायिक प्रतिष्ठान व आवासीय क्षेत्र स्थित हैं, अतः पारंपरिक ओपन नाले की बजाय सड़क के मध्य में अंडरग्राउंड प्रीकास्ट नाली का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएनडीएस जल निगम द्वारा तत्काल इस नाली के निर्माण हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए, जिसमें मैरिस रोड से केला नगर होते हुए जीवनगढ़ व जाफ़री ड्रेन तक जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

नगर आयुक्त ने कहा

मैरिस रोड की जलभराव की समस्या न केवल नागरिकों को असुविधा पहुंचा रही है, बल्कि ट्रैफिक और जनस्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस क्षेत्र के लिए आधुनिक तकनीक से अंडरग्राउंड प्रीकास्ट नाले का निर्माण कराया जाए ताकि कम से कम खुदाई में अधिकतम जलनिकासी प्रभावी बन सके।

80,000 की आबादी को मिलेगी राहत

इस प्रस्तावित नाला निर्माण से मैरिस रोड सहित केला नगर, जीवनगढ़ व इनको लिंक करने वाले कई इलाकों में जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इससे सीधे तौर पर लगभग 80 हज़ार की आबादी और कई पार्षद वार्डों को लाभ मिलेगा।

पार्षदों और नागरिकों ने जताया आभार

स्थानीय पार्षदों और नागरिकों ने नगर आयुक्त की तत्परता और स्थायी समाधान की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों की सराहना की। नागरिकों ने विश्वास जताया कि वर्षों से चली आ रही समस्या अब समाप्त होगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »