NEW English Version

कटनी में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति

आर बी सिंह ने उठाया प्रदेश में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण का मुद्दा

लक्ष्य 2028 को लेकर कार्य कर रही अपना दल (एस)

कटनी: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। इस क्रम में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल प्रदेश में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कटनी पहुंचे, जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी के पटेल ने की। बैठक को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने और पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी श्री आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश में संगठन को दलित, शोषित, वंचित वर्ग के लिए एक सुढ़ृड़ विकल्प बनाने का है। मेरा पूर्ण विश्वास है कि लक्ष्य 2028 को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरेगा। हमारा राज्य सरकार से भी अनुरोध है कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को जल्द से जल्द 27% किए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, सीता शरण सिंह, श्रीकांत पटेल, संतराम पटेल, प्रतिभा पटेल, जगदीश पटेल, विजय कुमार पटेल, संतोष पटेल, शेषबहादुर सिंह पटेल व अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह आयोजन मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के प्रति जबरदस्त उत्साह प्रदर्शित किया, जिससे यह अपेक्षा की जा रही है कि यह अभियान पार्टी के विस्तार में अहम योगदान देगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »