NEW English Version

वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्टाइलिश, दमदार और एनर्जी-एफिशिएंट बीएलडीसी पंखों का नया दौर शुरू

भारत के प्रमुख कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ब्रांड, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने अपने नए एयरविज़ सीरीज़ सीलिंग फैन लॉन्च किए हैं। अत्याधुनिक बीएलडीसी तकनीक से लैस ये पंखे न सिर्फ आरामदायक, सुविधाजनक और स्टाइलिश हैं, बल्कि बिजली की बचत करने में भी असरदार हैं। इस सीरीज़ में चार खास मॉडल्स पेश किए गए हैं: एयरविज़ लाइट, एयरविज़ प्राइम, एयरविज़ प्लस और एयरविज़ एन, जिन्हें अलग-अलग जरूरतों और जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इन पंखों की टॉप स्पीड 370 आरपीएम है और ये केवल 35 वॉट बिजली की ही खपत करते हैं। इन पंखों में एडवांस्ड डस्ट-रिपेलेंट कोटिंग दी गई है, जिससे इन पर धूल कम जमती है और सफाई करने में भी आसानी रहती है। इसके अलावा, रिवर्स मोड ऑपरेशन जैसे फीचर्स इन्हें सर्दियों में भी उपयोगी बनाते हैं। कम मेंटेनेंस, बेहतर ठंडक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ एयरविज़ सीरीज़ आपके घर को स्मार्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए तैयार है।

आधुनिक उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए ये पंखे स्टाइल और सोफिस्टिकेशन का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं। इन पंखों का मैट और ग्लॉसी फिनिश का शानदार मेल आज के मॉडर्न इंटीरियर्स को और भी आकर्षक बना देता है। ये पंखे वी-गार्ड की अत्याधुनिक रुड़की यूनिट में निर्मित गए हैं, जो 2.25 लाख वर्ग फीट में फैली हुई है। ब्रांड की क्वालिटी और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता को बखूबी दर्शाने वाले ये पंखे जितने कार्यात्मक हैं, उतने ही स्टाइलिश भी हैं। इन्हें रिमोट की सहायता से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है और इनमें 4 या 8 घंटे की ऑटोमैटिक पॉवर-ऑफ टाइमर सेटिंग दी गई है, जो नींद के दौरान या लंबे इस्तेमाल में बिजली बचाने के लिए परफेक्ट है। रिवर्स रोटेशन, चार अलग-अलग विंड मोड्स और 90 वॉल्ट से 300 वॉल्ट की वाइड वोल्टेज रेंज जैसे फीचर्स इन्हें बेहद वर्सेटाइल और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाते हैं।

एयरविज़ लाइट, इस सीरीज़ का फ्लैगशिप मॉडल है, जिसमें इन-बिल्ट अंडर-लाइट दी गई है, जो रोशनी और हवा, दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। वहीं, एयरविज़ प्राइम में खास यूआई एलईडी इंडिकेटर शामिल किया गया है, जो फैन की स्पीड को हल्की रोशनी में प्रदर्शित करता है। एयरविज़ लाइट और एयरविज़ प्राइम, दोनों ही मॉडल्स 19 शानदार रंगों में उपलब्ध हैं, जिनमें वुड फिनिश जैसे आकर्षक ऑप्शन भी शामिल हैं, जो ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुसार घर की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

जो लोग बिना किसी समझौते के बेहतर वैल्यू चाहते हैं, उनके लिए एयरविज़ प्लस एक परफेक्ट चॉइस है। इस सीरीज़ के सभी पंखों में खास तौर पर डिज़ाइन किए गए चौड़े ब्लेड्स दिए गए हैं, जो हाई-ग्रेड एल्युमीनियम अलॉय से बने हैं। ये न सिर्फ तेज़ हवा देते हैं, बल्कि अपनी रिफाइंड लुक और सॉफ्ट लाइट के साथ कमरे को स्टाइलिश भी बनाते हैं। एयरविज़ प्लस 9 शानदार कलर ऑप्शन्स में पाउडर कोटेड फिनिश के साथ उपलब्ध है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री मिथुन चित्तिलप्पिल्ली ने कहा, “एयरविज़ बीएलडीसी फैन का लॉन्च वी-गार्ड की एनर्जी एफिशिएंट होम्स की दिशा में एक अहम् उपलब्धि है। फैन कैटेगरी हमारे लिए ग्रोथ और इनोवेशन दोनों के लिहाज़ से एक स्ट्रैटजिक पिलर बनी हुई है। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं में सस्टेनेबिलिटी और बिजली की बचत को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, बीएलडीसी टेक्नोलॉजी अब सिर्फ भविष्य नहीं, बल्कि आज की जरूरत के रूप में भी उभर रही है। वी-गार्ड में हम आधुनिक भारत की उम्मीदों के अनुरूप बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले प्रोडक्ट्स देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो इस बदलाव की अगुवाई करें।”

वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के डायरेक्टर और सीओओ, श्री रामचंद्रन वी ने कहा, “वी-गार्ड में हमारा हमेशा से फोकस ऐसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पर रहा है, जो एक स्मार्ट और बेहतर कल की नींव रखें। एयरविज़ सीरीज़ हमारी इसी सोच का उदाहरण है, जहाँ स्लीक डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है। ये सिर्फ पंखे नहीं हैं, बल्कि ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जो ज्यादा आरामदायक, ज्यादा हाईजीनिक और ज्यादा कूलिंग एफिशिएंसी के साथ रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाते हैं, वह भी आज की आधुनिक जीवनशैली के मुताबिक। हमें पूरा भरोसा है कि एयरविज़ को हमारे कस्टमर्स उतना ही पसंद करेंगे, जितना उन्होंने हमारे पहले फ्लैगशिप प्रोडक्ट इनसाइट-जी को किया था।”

आधुनिक भारतीय घरों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए एयरविज़ पंखों में खूबसूरती और दमदार परफॉर्मेंस दोनों का तालमेल है। इनमें डबल-शील्डेड बॉल बेयरिंग्स जैसी टिकाऊ तकनीक दी गई है, साथ ही तीन साल की वॉरंटी भी। एनर्जी एफिशिएंसी पर खास ज़ोर देते हुए एयरविज़ सिर्फ तेज़ हवा ही नहीं देता, बल्कि बिजली के बिल भी कम करता है। ‘ब्रिंग होम ए बेटर टुमारो’ के अपने विज़न पर चलते हुए वी-गार्ड ने इस सीरीज़ में यूज़र-फ्रेंडली और स्मार्ट इनोवेशन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

एयरविज़ सीरीज़ अब पूरे भारत में वी-गार्ड के अधिकृत डीलर्स और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »