NEW English Version

भारत का लोकप्रिय ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब बारां में भी उपलब्ध

भारत का अग्रणी और सबसे भरोसेमंद डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड, किसना अब राजस्थान के बारां जिले के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। ब्रांड की रिटेल यात्रा में एक और शानदार अध्याय जुड़ते हुए, आर. एस. गोल्ड एंड डायमंड्स (ए वेंचर ऑफ गर्ग गोल्ड एंड डायमंड्स) में किसना का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शोरूम में ग्राहकों को हीरे, सोने और चाँदी की ज्वेलरी की आकर्षक रेंज मिल सकेगी, वह भी आधुनिक डिज़ाइनों और बेहद उचित कीमतों पर।

इस शुभ अवसर पर रिटेल पार्टनर श्री राधेश्याम गर्ग एवं प्रांजल गर्ग, किसना स्टेट हेड श्री भावेश पारेख, सेल्स मैनेजर श्री प्रवीण वर्मा, नवल किशोर गर्ग, गिरिराज गर्ग, सत्यनारायण गर्ग, विशाल गर्ग तथा गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

किसना के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “हर घर किसना हमारा विज़न है और बारां में इसकी शुरुआत इस सपने को और अधिक निकट लाती है। हम यहाँ के ग्राहकों को भरोसेमंद, सुंदर और किफायती ज्वेलरी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत के कोने-कोने में किसना की पहुँच सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है, ताकि हर परिवार को प्रीमियम क्वालिटी के ज्वेलरी प्रोडक्ट्स मिल सकें, वह भी उनके अपने शहर में।“

किसना के डायरेक्टर श्री पराग शाह ने इस अवसर पर कहा, “किसना का उद्देश्य सिर्फ ज्वेलरी बेचना ही नहीं है, बल्कि हर दिल में विश्वास की चमक और रिश्तों की गरिमा को सजाना भी है। बारां जैसे समृद्ध और विकसित हो रहे शहर में किसना की उपस्थिति हमारी उस सोच का विस्तार है, जिसमें हम हर परिवार तक सुंदर, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद ज्वेलरी पहुँचाना चाहते हैं।“

रिटेल पार्टनर श्री राधेश्याम गर्ग एवं प्रांजल गर्ग ने कहा, “किसना जैसे प्रतिष्ठित और राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ब्रांड के साथ जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। बारां के ग्राहकों को उत्कृष्ट डिज़ाइनों, गुणवत्ता और सेवा का अनुभव प्रदान करने के लिए हम पूरी तरह से समर्पित हैं। हमें विश्वास है कि यह शोरूम शहर की ज्वेलरी रिटेल दुनिया में एक नई पहचान स्थापित करेगा।“

इस शुभारंभ के साथ बारां के ग्राहकों को अब अपने ही शहर में किसना की विश्वस्तरीय ज्वेलरी कलेक्शन का लाभ मिलेगा, जो हर अवसर को खास बनाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »