NEW English Version

शहर की सफ़ाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर आयुक्त आये एक्शन मोड़ में

नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टि से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अब एक्शन मोड में काम कर रहे हैं जहां सफाई व्यवस्था में पिछले दो महीने से नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कार्यवाही संस्था अर्बन और सुखमा कम्पनी को सुधार की चेतावनी दी जा रही थी तो वहीं अब नगर आयुक्त ने सफाई में लापरवाही बरतने वालो को अपने सख़्त रुख़ से साफ कर दिया है कि  शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बरतने वालो पर सख़्ती से कार्यवाई की जाएगी।

शनिवार सुबह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सफ़ाई व्यवस्था का अचानक निरीक्षण कर रसलगंज, सराय हकीम और बारहद्वारी क्षेत्र की स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई लापरवाहियों को लेकर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कार्यों में शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त की हिदायत

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की सफ़ाई व्यवस्था जनता की सेहत और शहर की छवि से जुड़ा विषय है। इसमें लापरवाही करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। कार्य में पारदर्शिता उत्तरदायित्व और समयबद्धता सुनिश्चित होनी चाहिए।

नगर आयुक्त का एक्शन

निरीक्षण में रसलगंज में तैनात 25 सफाईकर्मियों में से मात्र 4 ही ड्यूटी पर उपस्थित थे। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित सुखमा एजेंसी पर 2 लाख रुपये का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुपरवाइजर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल सेवा समाप्ति के निर्देश भी जारी किए गए। सराय हकीम क्षेत्र में कुछ सफाईकर्मी बिना निर्धारित पीपीई किट के कार्यरत मिले तथा कूड़ा नालियों में डाला जा रहा था, जिसे गंभीर चूक मानते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर को सख्ती से निर्देशित किया गया कि सफाईकर्मी निर्धारित पोशाक में ही कार्य करें एवं नालियों में कूड़ा डालने की प्रवृत्ति तत्काल रोकी जाए। बारहद्वारी चौराहे तक नालियों में फ्लोटिंग मटेरियल की भरमार और ओवरफ्लो जैसी स्थिति देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल सफाई कराने व जलप्रवाह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के बाहर अवरुद्ध नाली को सीएमएस के सहयोग से फोल्डिंग रैम्प हटवाकर साफ कराने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने जताई चिंता

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त में क्षेत्रीय दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठान का कूड़ा सड़क पर और कचरा उठाने के उपरांत डालने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करना सभी नागरिकों का पहला दायित्व होना चाहिए। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार के लिए सभी जोनल अधिकारी को मंगलवार को संबंधित पार्षद व दुकानदारों की बैठक बुलाकर ठोस समाधान निकालने को कहा।

जल्द उठेगा अब कचरा

नगर आयुक्त ने अर्बन इन्वाइरोटेक  कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य को सुबह 5:30 बजे से प्रारंभ कर 11:00 बजे तक सभी कूड़ा प्वाइंट को शत-प्रतिशत साफ कराने के सख्त निर्देश दिये।

नगर आयुक्त का बयान

नगर आयुक्त ने कहा सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम के साथ-साथ सभी शहारवासी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है । उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था को करने का यद्यपि दायित्व नगर निगम का है लेकिन सफाई व्यवस्था को बनाए रखने का दायित्व भी सभी शहर वासियों का है सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं और आने वाले दिनों में निश्चित रूप से इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। सभी सफाईकर्मी और एजेंसी को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी होगी। शहर की स्वच्छता में किसी प्रकार की कोताही अब बर्दाश्त नहीं होगी।।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »