नई दिल्ली: श्रीलंका में जुलाई 1983 में हुए तमिल हिन्दुओं के नरसंहार की याद में हिन्दू संघर्ष समिति ने काला दिन मनाया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में हजारों की तादाद मारे गए तमिल हिंदूओ को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य व पांचजन्य के पूर्व संपादक तरुण विजय, इंडिया हैबिटेट सेंटर के निर्देशक के.जी. सुरेश, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवेश चौधरी जी, नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मरवा, तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुथु राजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुज शर्मा आदि कई गणमान्य वक्ताओं ने एक स्वर से श्रीलंका में तमिलों के नरसंहार की घोर निन्दा की। कार्यक्रम का संचालन हिंदू संघर्ष समिति के महासचिव अनूप पांडेय ने किया। शोक सभा में आये अतीथियो का आभार हिंदू संघर्ष समिति संयोजक अरूण उपाध्याय ने किया।