NEW English Version

सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 39 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि आज सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही उनके उनतीस वर्षों के शानदार सैन्य करियर का समापन हो गया। इस अवसर पर उन्होंने उप-सेना प्रमुख (वीसीओएएस) का पद भी छोड़ा।

जनरल ऑफिसर की वर्दी में उनकी विशिष्ट यात्रा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से शुरू हुई और दिसंबर 1985 में उन्हें गढ़वाल राइफल्स में कमीशन दिया गया। असाधारण शैक्षणिक क्षमता वाले अधिकारी के रूप में उन्होंने किंग्स कॉलेज, लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है।

अपने पूरे कार्यकाल के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने विविध परिचालन और भू-भाग प्रोफाइलों में कमांड, स्टाफ और अनुदेशात्मक पदों की एक विस्तृत श्रृंखला संभाली है। रणनीतिक और सामरिक गतिशीलता, विशेष रूप से पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर उनकी गहरी समझ ने परिचालन तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा के सम्मान में जनरल ऑफिसर को परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना ने लगभग चार दशकों की उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए प्रशंसा की और उनके सभी भावी प्रयासों में निरंतर सफलता और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »