NEW English Version

डॉ. घनश्याम सिंह पी. जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद शोध संस्थान की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया संस्थान का गौरव

हिंदी साहित्य के कालजयी रचनाकार मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मुंशी प्रेमचंद शोध संस्थान द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में डॉ. घनश्याम सिंह पी. जी. कॉलेज, सोयेपुर, लालपुर, वाराणसी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर के प्रमुख महाविद्यालयों के बीच श्रेष्ठता स्थापित की।

प्रतियोगिता में: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रखर सिंह एवं आर्मी पटेल ने प्रथम स्थान,निबंध लेखन में ख्याति शुक्ला ने द्वितीय स्थान तथा चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षिता विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि के माध्यम से विद्यार्थियों ने साहित्य, ज्ञान और रचनात्मकता के क्षेत्र में महाविद्यालय की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ किया है।

महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह , प्रशासक संजीव सिंह, प्राचार्य एवं  समस्त प्राध्यापकगण ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नागेश्वर सिंह ने कहा कि यह सफलता न केवल व्यक्तिगत प्रतिभा की विजय है, बल्कि यह महाविद्यालय की शैक्षिक दृष्टि, उचित मार्गदर्शन परंपरा और छात्र गुणवत्ता का भी प्रमाण है।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव तिवारी और ललित कला विभागाध्यक्ष रवि वर्मा की उपस्थिति रही।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »