NEW English Version

भारत के 100 शहरों में ‘स्टीलएज महोत्सव’ की शुरुआत — ज्वेलर्स को बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के प्रति किया जा रहा है जागरूक

लुधिआना : फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध गुनेबो ब्रांड पिछले 90 वर्षों से भी अधिक समय से भारत में स्टीलएज और चबसेफ्स जैसे अपने प्रमुख ब्रांड्स के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है। कंपनी 1 अगस्त से 14 अगस्त तक अपना प्रमुख मार्केटिंग कैंपेन ‘स्टीलएज महोत्सव’ संचालित कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के ज्वेलर्स को बीआईएस और बीआईएस सर्टिफाइड सेफ्स, सर्टिफाइड स्ट्रॉन्ग रूम डोर्स और सर्टिफाइड वॉल्ट्स के बारे में जागरूक करना है। यह कैंपेन 100 से अधिक शहरों में चलाया जा रहा है, जो फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस इंडस्ट्री में अब तक के सबसे बड़े ऑन-ग्राउंड मार्केटिंग कैंपेन में से एक है।

स्टीलएज महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ज्वेलर्स को इस बात के लिए जागरूक करना है कि बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस क्यों जरूरी हैं और कैसे वे अपने ज्वेलरी स्टोर्स के लिए सही सेफ, वॉल्ट, स्ट्रॉन्ग रूम डोर्स और हाई-सिक्योरिटी लॉक्स का चुनाव कर सकते हैं। 

देशभर में 1 से 14 अगस्त तक चलने वाले ‘स्टीलएज महोत्सव’ कैंपेन के तहत यह ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन 13 अगस्त को लुधिआना में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें गुनेबो के स्थानीय चैनल पार्टनर्स का सहयोग शामिल रहा। कैंपेन में लाइव डेमोंस्ट्रेशन, विशेषज्ञों की अगुवाई में चर्चा और इंटरएक्टिव सेशंस आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से ज्वेलर्स को जागरूक किया गया कि फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस उनके व्यवसाय की सुरक्षा को कैसे बेहतर बना सकते हैं। ब्रांड की पहुँच और भागीदारी को और मजबूत बनाने के लिए इस अभियान के दौरान ग्राउंड लेवल ब्रांड एक्टिवेशन, विशेष रूप से डिजाइन की गई प्रोडक्ट वैन और प्रमुख शहरों में ब्रांड स्टोर्स पर बीआईएस सर्टिफाइड सेफ्स की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। 

लुधियाना में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया स्वर्णकार संघ ने गुनेबो की टीम से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने ज्वेलरी व्यवसाय में सुरक्षित और सर्टिफाइड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने में टीम द्वारा किए गए योगदान की प्रशंसा की।

इस अभियान पर अपने विचार साझा करते हुए अनिर्बान मुखुति, हेड मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एशिया, गुनेबो सेफ स्टोरेज, ने कहा, “स्टीलएज महोत्सव एक पैन इंडिया कैंपेन है, जिसका उद्देश्य भारत के ज्वेलर्स समुदाय से जुड़कर उन्हें बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के प्रति जागरूक करना है। इस स्तर का ऑन-ग्राउंड मार्केटिंग कैंपेन फिजिकल सिक्योरिटी इंडस्ट्री में पहली बार हो रहा है। हम अपने सभी चैनल पार्टनर्स के सहयोग से देश के हर प्रमुख शहर में ज्वेलर्स तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं।” 

आने वाले दिनों में ‘स्टीलएज महोत्सव’ देश के प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को उनके व्यवसाय की सुरक्षा के लिए बीआईएस सर्टिफाइड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के बारे में जागरूक किया जा सके और ये समाधान उन्हें उनके शहर में उपलब्ध कराए जा सकें। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »