NEW English Version

शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुआ मंथन

शासन द्वारा नगरीय निकायों में  ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए  उ०प्र० नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025 के नियम 4 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अलीगढ़ नगर निगम सीमान्तर्गत पार्किंग हेतु  नगर आयुक्त की अध्यक्षता वाली पार्किंग प्रबन्ध समिति में नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में अपरान्ह 01:00 बजे लाल डिग्गी स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेन्टर में बैठक आहूत की गई है।

उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैफिक पुलिस, एडीए, पीडब्ल्यूडी  व अन्य विभागों को नगर निगम के साथ एकजुट होकर शहर की यातायात पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए काम करने के लिए कहा।

प्रबन्ध समिति की पहली बैठक में नगर आयुक्त ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष होने के नाते कई महत्वपूर्ण सुझावों को तत्काल ज़मीनी रूप देने की कवायद को तेज करने के लिए भी कहा।

प्रबन्ध समिति ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए

प्रबंध समिति की बैठक में क़्वार्सी से महेशपुर रोड पर बने फुटपाथ यातायात व्यवस्था में बाधक है सड़क चौड़ीकरण के लिए इसे तोड़कर यहां पर बसों और ई-रिक्शा के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराये जाने, अवर लेडी फातिमा और सेंट फिडेलिस स्कूल से बात करके उनकी गाड़ियों को अंदर खड़ा करने, सभी ट्रैफिक सिग्नल पर लेफ्ट साइड फ्री करने,अवर लेडी फातिमा स्कूल के पास फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए आवास विकास परिषद से समन्वय करने,सितंबर तक सभी वेंडिंग जोन में वेंडर्स को व्यवस्थित करने, सेतु निगम द्वारा निर्माण अधीन क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग चिन्हित करने, क्वारसी से महेशपुर वाले रास्ते पर कमिश्नरी से आगे ई रिक्शा और बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने, नगरीय क्षेत्र के सभी कमर्शियल कंपलेक्स को पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करने संबंधी नोटिस देने, सभी मैरिज होम संचालकों को अपने यहां होने वाले आयोजन में आने वाली गाड़ियों की पार्किंग की स्वयं व्यवस्था करने संबंधी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस देने, दुबे का पड़ाव मीनाक्षी पुल और रेलवे रोड पर मल्टी लेवल कार पार्किंग और ओपन पार्किंग के लिए जगह तलाश करने, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नए रेड लाइट सिग्नल तलाश करने, रामघाट रोड डिवाइडर पर अनावश्यक कट के कारण ट्रैफिक बाधित होने के लिए जॉइंट निरीक्षण करने, सारसौल बस अड्डे पर आने वाली सभी रोडवेज बसों को बस अड्डे के अंदर आने की व्यवस्था करने के सुझाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ने शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट के हिसाब से सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर का डिजाइन चेक करने के लिए भी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की संयुक्त टीम में गठित कर सेतु निगम से संपर्क करने के लिए कहा।

नगर आयुक्त ने कहा पहली प्रबंध समिति की बैठक में शहर में ट्रैफिक सुधार की दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं जिन पर अगले बैठक तक जमीनी रूप देने की कवायद ग्राउंड जीरो पर की जाएगी 5 सितंबर को नगर निगम ट्रैफिक विभाग अलीगढ़ विकास प्राधिकरण व अन्य विभागों का जॉइंट निरीक्षण शहर की पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव प्रवीण कुमार यादव एसपी ट्रैफिक वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त, ज्योति सिंह प्लानर एडीए, ट्रैफिक एडवाइजर अरुण श्रीवास्तव बिजेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता नगर निगम अधिशासी अभियंता आरके सिंह अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ऋतुराज सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, कर अधीक्षक बेचन प्रसाद, विशाल सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »