NEW English Version

नगर आयुक्त ने जल भराव वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण- मूसलाधार बारिश में नगर आयुक्त ने जल निकासी की व्यवस्थाओं को किया चेक

अधीनस्थों को तत्काल जल निकासी, जालियों और नाला सफाई के दिए निर्देश

अलीगढ़: बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार भारी बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गूलर रोड रघुवीरपुरी, सराय लवरिया, खैर रोड शाहजमाल, मैरिस रोड रामघाट रोड, ओज़ोन सिटी रोड जाफ़री ड्रेन व अलीगढ़ ड्रेन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में  बीते कुछ घण्टो से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण इन क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे आम नागरिकों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

नगर आयुक्त ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जलभराव की गंभीरता को समझा। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक (जल) डॉ प्रमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया कि जल भराव क्षेत्र में मोबाइल पंप सेट, सीवर सकिंग मशीन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को भेजकर जल निकासी की व्यवस्था निरन्तर सुनिश्चित की जाए साथ ही साथ सभी सीवर पम्पिंग स्टेशन को निरंतर चलाया जाए।निरीक्षण मे अलीगढ़ ड्रेन और जाफरी ड्रेन नाले की रोकटोक व नाले की जालियों को नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों द्वारा बारिश में भीगते हुए हटाया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि जलनिकासी कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह जनस्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ा विषय है।

नगर आयुक्त ने कहा *मूसलाधार बारिश में जलनिकासी के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है सभी पम्पिंग स्टेशन पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं नालों की रोक-टोक जालियों की सफाई भी कर्मचारियों द्वारा निरंतर की जा रही है।*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »