NEW English Version

जलभराव क्षेत्रों में जल निकासी की हक़ीक़त जानने निकले नगर आयुक्त- नगर निगम के शेल्टर होम बने आश्रय स्थल

*नगर निगम कंट्रोल रूम 05712750250, 7500441344 को round-the-clock एक्टिव किया

पिछले तीन दिनो से हो रही भारी बारिश के कारण महानगर में हो रहे जलभराव व नगर निगम द्वारा जल निकासी की व्यवस्थाओं का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को हो रही भारी बारिश में निकलकर जायज़ा लिया। नगर आयुक्त ने जलभराव क्षेत्रों मे बचाव व राहत कार्यो के क्रम में विस्थापित लोगों के लिए तत्काल नगर निगम के शेल्टर होम को आश्रय स्थल बनाने के साथ सभी अधिनस्थों को मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

नगर आयुक्त ने मैरिस रोड, रामघाट रोड ओज़ोन कट के पास नगर निगम द्वारा लगाए गए बड़े पम्पिंग सेट को देखा उक्त स्थान पर पंप सेट पूरी क्षमता के साथ चलते हुए मिले। यहाँ पर जलनिकासी के लिए जलकल विभाग के कर्मचारी भी पूरी मुस्तैदी से काम करते हुए मिले।

नगर आयुक्त ने एमएलसी मानवेन्द्र सिंह गुरु जी पार्षद संजय पंडित के साथ सुरेन्द नगर पम्पिंग स्टेशन व छर्रा अड्डा पम्पिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया निरीक्षण में यहाँ लगे सभी पंप चलते हुए मिले व गुरुद्वारा रोड पर जल भराव भी कम मिला इससे प्रतीत हुआ कि  पम्पिंग स्टेशन निरंतर चलाया जा रहा है। मौके पर एमएलसी के निर्देश पर सीवर पम्पिंग स्टेशन की निगरानी के लिए 24/7 स्टाफ की तैनाती करने के निर्देश नगर आयुक्त ने अवर अभियंता जल को दिए।

नगर आयुक्त ने गूलर रोड, शक्ति नगर पंपिंग स्टेशन आईटीआई रोड, रघुवीर पुरी, सुदामापुरी, नौरंगाबाद देहली गेट उदय सिंह जैन रोड आगरा रोड रामघाट रोड ओजोन सिटी अलीगढ़ ड्रेन और जाफरी ड्रेन का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को फील्ड में मौजूद रहकर जल निकासी कराने के निर्देश दिए है ।

*राहत व बचाव के लिए नगर निगम के प्रबंध*

नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए सभी अधिकारियों सहित जोनल अधिकारी को अपने अपने आवंटित वार्ड व सर्किल में तैनात रहने और  मोबाइल नंबर एक्टिव रखने, मुख्यालय ना छोड़ने, नगर निगम कंट्रोल रूम 05712750250, 7500441344 को round-the-clock एक्टिव रखने के साथ साथ नगर निगम के गांधी पार्क व भुजपुरा शेल्टर होम को राहत शिविर के रूप में परिवर्तित करने जर्जर एवं गिरासू भवन स्वामियों को नोटिस के माध्यम से अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने, नाला कटान होने पर आवश्यक बालू बदरपुर के कट्टे भरवा के रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

भारी बारिश को देखते हुए  नगर आयुक्त ने खोदे गए गड्ढों को बंद करने, एकसार करने निर्माणाधीन स्थल के पास बैरिकेट्स सेफ्टी बैरियर व साइन बोर्ड लगाए जाने निर्माणाधीन स्थलों पर पब्लिक को अवेयर करने सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

*अधिनस्थों को हिदायत*

नगर आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को जलभराव वाले स्थल, पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण कर वहां पर अतिरिक्त पंप सेट लगाने के साथ-साथ नालों व उन पर लगी जालियों की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने की हिदायत दी।

*नगर आयुक्त ने कहा कई एरिया में जल भराव व लोगो के रहने की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के गांधी पार्क शेल्टर होम व भुजपुरा शेल्टर होम को राहत शिविर में तब्दील कर दिया गया है लोग वहाँ विश्राम कर सकते है।*

नगर आयुक्त ने बताया लगातार बारिश में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए राउंड द क्लॉक नगर निगम फील्ड में उतरकर काम कर रहा है जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के उपरांत युद्ध स्तर पर सफ़ाई व्यवस्था  कराना प्राथमिकता होगी.

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »