NEW English Version

सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखर में 12 सितम्बर को विश्व-मैत्री महोत्सव

शांति, सद्भाव और अहिंसा का ऐतिहासिक संगम

मुम्बई : सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की पावन भूमि पर महावीरायतन फाउंडेशन की ओर से प्रथम बार विश्व-मैत्री महोत्सव का भव्य आयोजन 12 सितम्बर 2025 को संपन्न होगा। श्रद्धेय स्वामी देवेंद्र ब्रह्मचारीजी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में होने वाला यह महोत्सव मानवता के लिए शांति, सद्भाव और अहिंसा का अमर संदेश लेकर एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में अंकित होगा।

इस अवसर पर महावीरायतन फाउंडेशन के स्वामी देवेंद्र ब्रह्मचारी जी ने कहा- “भगवान महावीर का संदेश मात्र जैन समाज तक सीमित नहीं है, वह पूरी मानवता का पथ-प्रदर्शन है। उन्होंने कहा था- ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।’ आज जब मानवता हिंसा, असहिष्णुता और वैमनस्य से जूझ रही है, तब सम्मेद शिखर की यह पवित्र धरा विश्व को करुणा, अहिंसा और मैत्री का नया सूर्योदय देने जा रही है। यह महोत्सव धर्म, संस्कृति और विचारों की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर एक ऐसे वैश्विक परिवार का निर्माण करेगा, जहाँ शांति ही परम लक्ष्य होगी और करुणा ही जीवन का आधार।”

आयोजन के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान तथा भारत सरकार के केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ होंगे। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्र नाथ महतो, राज्य की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, गिरिडीह के सांसद श्री चंद्रप्रकाश चैधरी, वरिष्ठ नेता श्री के. राजू, देश के प्रमुख उद्योगपति, साहित्यकार, सिने-जगत के कलाकार तथा समाज की प्रतिष्ठित हस्तियाँ इस महोत्सव की गरिमा बढ़ाएँगे।

चातुर्मास की पावन बेला में जैन परंपरा के सभी साधु-संत भी इस अवसर पर अपनी आध्यात्मिक उपस्थिति से महोत्सव को धन्य करेंगे। गुणायतन, सम्मेद शिखर जी में प्रातः 11ः30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरक विचार-गोष्ठियाँ और संदेश शामिल होंगे, जो जनमानस को अहिंसा, करुणा, मैत्री और सह-अस्तित्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया जाएगा।

महावीरायतन फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह महोत्सव विभिन्न संस्कृतियों और विचारधाराओं को एक सूत्र में पिरोकर विश्व में शांति, करुणा और सद्भाव की अमर ज्योति प्रज्वलित करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनेगा। महोत्सव के समन्वयक अजय जैन गंगवाल (राँची) एवं मनोज जैन इशिका (कोलकाता) ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »