NEW English Version

शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त संग पार्किंग समिति ने किया निरीक्षण

शासन द्वारा नगरीय निकायों में  ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए  उ०प्र० नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025 के नियम 4 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अलीगढ़ नगर निगम सीमान्तर्गत पार्किंग हेतु  नगर आयुक्त की अध्यक्षता वाली पार्किंग प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह  ज्योति सहगल प्लानर एडीए, ट्रैफिक एडवाइजर अरुण श्रीवास्तव बिजेंद्र सिंह अधिशासी अभियंतता के साथ पार्किंग स्थल व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने बताया कि पार्किंग प्रबन्ध समिति के पहले निरीक्षण में कई महत्वपूर्ण स्थानों को पार्किंग के रूप में तब्दील करने की जल्द क़वायद शुरू की जाएगी। 

उन्होंने बताया क्वारसी चौराहे को जाम अतिक्रमण से मुक्त बनाने व ई रिक्शा बसों की पार्किंग के लिए क्वारसी से कमिश्नरी मोड़(महेशपुर) तक सड़क के बायीं ओर बने अव्यवस्थित फुटपाथ जिस पर अतिक्रमण हुआ है उसको प्राइवेट पार्किंग के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया गया है इस पार्किंग के लिए डिज़ाइन अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया जाएगा और नगर निगम इस जगह पर आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराकर पार्किंग का प्राइवेट ठेका दिया जाएगा ताकि नगर निगम को राजस्व में वृद्धि हो सके।

उन्होंने बताया कि ओएलएफ सेंट फिडेलिस के स्कूली बच्चों की सुरक्षा व जनहित में भविष्य में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विद्या नगर(कुंजीलाल) के मोड़ से ओएलएफ तक सीएम ग्रिड के अंतर्गत फुटपाथ बनाया जाएगा साथ ही साथ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ओएलएफ सेंट फिडेलिस को आने जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण अवस्थापना निधि से कराये जाने का निर्णय लिया गया।

मीनाक्षी पुल के नीचे अव्यवस्थित पार्किंग, पार्क व अतिक्रमण के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा पुल के नीचे से पुराने पार्क को तोड़कर वहाँ वाहन पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है।

सारसौल चौराहे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए रोडवेज विभाग को सभी बसों को अनिवार्य रूप से बस स्टैंड के अन्दर ही सवारी लेने व उतारने की व्यवस्था को लागू करने के साथ साथ पीपीपी मोड पर तैयार किया जा रहे रोडवेज बस स्टैंड को समतलीकरण के लिए मिट्टी मलबा आदि की फीलिंग के लिए संबंधित ठेकेदार से अभी काम शुरू कराए जाने का भी निर्णय लिया गया। सारसौल पर बसों के संचालन को सुगम बनाने के लिए बरौला मोड़ से आईटीआई रोड की ओर से मूवमेंट के लिए एडीए, ट्रैफिक विभाग संयुक्त रूप से नगर निगम के साथ निरीक्षण कर अतिक्रमण चिन्हित करेंगे।

नगर आयुक्त ने कहा पहले निरीक्षण में शहर में ट्रैफिक सुधार के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है जिनको अगले एक महीने में जमीनी रूप देने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया अगले निरीक्षण में आगरा रोड व मथुरा बाईपास का निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट

प्रवीण कुमार यादव एसपी ट्रैफिक वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त, ज्योति सहगल प्लानर एडीए, ट्रैफिक एडवाइजर अरुण श्रीवास्तव बिजेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता नगर निगम अधिशासी अभियंता अहसान रब आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »