NEW English Version

जन-उपयोगी जीएसटी सुधार के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

” स्वावलंबी भारत को आगे बढ़ाने के लिए काशी विश्वनाथ धाम से मोदी सरकार को दिया धन्यवाद “ 

” जनता बोली, मोदी सरकार ने कर दिया कमाल ” 

आत्मनिर्भर – विकसित –  लोकल फार वोकल और स्वावलंबी भारत को प्रोत्साहित करते जीएसटी के नए जन उपयोगी सुधरो के लिए साधुवाद देते हुए नमामि गंगे ने जनता जनार्दन के साथ शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के अलौकिक प्रांगण से मोदी सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया। बाबा दरबार का आध्यात्मिक परिसर हर हर महादेव, भारत माता की जय, मां गंगा की जय और मोदी सरकार के अभिनंदन के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा । राष्ट्रध्वज तिरंगे लेकर नागरिकों ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा भारत के मध्यमवर्गीय वर्ग की दशा और दिशा सुधारने के लिए किए जा रहे सुधारो को जनता ने भी खूब सराहा ‌। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि जीएसटी के सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। नए कर स्लैब से आम आदमी को राहत मिलेगी जबकि किसानों युवाओं और छोटे व्यापारियों को भी लाभ होगा। इन कदमों से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। स्वदेशी से स्वावलंबन की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी। यह केवल कर सुधार नहीं बल्कि भारत को उच्च विकास दर वाली वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता अभियान जंभेश्वर राजेश शुक्ला,  नवनीत शर्मा, अभय सिंह, सुधा मिश्रा, शशांक यादव सहित सैकड़ो की संख्या में जनता शामिल रही ।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »