NEW English Version

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर में नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का जोश और उत्साह से भरा तीसरा दिन

वाराणसी: संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी में पांच दिवसीय सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक मीट-2025 का तीसरा दिन भी पूरे जोश, प्रतिस्पर्धा व उत्साह के साथ दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में दिनांक 10 सितंबर से 13 सितंबर तक चल रही है। आज की प्रतियोगिताओं में सभी वर्गों के अंतर्गत 800 मीटर रेस, 200 मीटर रेस के साथ साथ हाई जम्प तथा शॉट पुट 4,400 रिले रेस इत्यादि अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धायें आयोजित की गईं ।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों को हार-जीत की भावना से परे समुचित खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। संस्था के उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी ने सभी खेल प्रतिनिधियों और सी.बी.एस.ई .से पधारे सभी पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार और कृतज्ञता ज्ञापित की। आज के समारोह में विशेष रूप से पधारे श्री संजय चैहान जी (सी.बी.एस.ई. पर्यवेक्षक, प्रयागराज) तथा श्री जी. कृष्णन जी (टेक्निकल आब्जर्वर) की गरिमामयी उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणादायी व ऊर्जा का संचार कर देने वाली रही। 

आज तीसरे दिन की प्रतियोगिता परिणामों के अन्तर्गत अंडर-17, बालिका वर्ग 800 मीटर रेस के लिए सेहनूर बावा (स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वही अंडर-17 बालक वर्ग 800 मीटर रेस में चित्र (जे.पी.पी.एस.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19, बालक वर्ग में विनोद कुमार चैधरी (स्वामी केशवानंद स्कूल) ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा अंडर -19, बालिका वर्ग 800 मीटर रेस में रिया बिस्ट (मॉर्डन पी .सी .बी स्कूल) ने स्वर्ण पदक का कीर्तिमान बनाया। अंडर-19, बालिका  वर्ग 200 मीटर रेस में अंजली जोशी (ई. के. एम. भवन्स वरुणा) ने प्रथम स्थान सुरक्षित रखा।  अंडर-14, बालिका वर्ग शॉट पुट प्रतियोगिता में वरदराज जगतप (एस पी एस पब्लिक इंग्लिश स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-17, बालिका वर्ग 200 मीटर रेस में अदिति कुमारी (मदर्स प्राइड हायर सेकेंडरी स्कूल) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17, बालक वर्ग शॉट पुट प्रतियोगिता में नीतीश कुमार (आर्मी पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर मान बढ़ाया। अंडर-17, बालक वर्ग 200 मीटर रेस के लिए कुणाल नागर (यूसूलाइन कान्वेंट स्कूल) ने प्रथम स्थान पाकर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया। अंडर-17, बालक वर्ग हाई जम्प के लिए प्रणव अरूण (फन्टलाइन मिलेनियम स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-14, बालिका  वर्ग 200 मीटर रेस में अनन्या (होली चिल्ड्रेन एकेडमी) ने तथा अंडर-19, बालिका वर्ग 200 मीटर रेस में जे. प्रिन्स (वल्लर विद्यापीठ) ने बाजी मारी। अंडर-19, बालक वर्ग 200 मीटर रेस के लिए आर्यन (तिलक पी. सी. स्कूल), अंडर-17, बालक वर्ग 200 मीटर रेस के लिए दलजीत (एम. के. डी. चिल्ड्रेन स्कूल) तथा अंडर-19, बालक वर्ग हाई जम्प प्रतियोगिता के लिए देवाक भूषण (भारतीय विद्या भवन) इत्यादि अनेक खिलाडियों ने स्वर्ण पदक का मान बढाए रखा। 

JWAHARLAL NEHRU33%

आज तीसरे दिन के समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एकता का स्वर मुखर करते हुए मैदान फतह करने की गूँज समूह गान के रूप में दिखाई दी, वहीं प्रत्यूष दत्त पांडेय ने अपनी वाद्य मंडली के साथ बांसुरी की धुन से सभी का मन मोह लिया। काशी की पावन धरती पर वैष्णवी दूबे द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव की ओजपूर्ण भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी को शिवमय कर दिया। संस्था की निदेशिका डॅा० वन्दना सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॅा० नीलम सिंह जी ने सभी खिलाड़ियों की शारीरिक और बौद्धिक सक्षमता के लिए खेल की महत्ता को बताते हुए विद्यार्थियों के भीतर उनके अनुशासन व सच्ची खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री के.एन. सिंह, श्री धीरज सिंह एवं श्रीमती स्नेहा सिंह द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »