NEW English Version

भलस्वा डेरी क्षेत्र में गड्ढों और जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

नई दिल्ली: भलस्वा डेरी क्षेत्र के स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी में सड़कों और नालियों की बदहाल स्थिति ने स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है। गुर्जर चौक से मंगल बाजार, सी ब्लॉक जाने वाली मुख्य सड़क और मछली मार्केट से शनि बाजार मोड़ तक का मार्ग लंबे समय से गड्ढों और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सीधे सड़कों पर बहने लगता है। बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

हादसों का खतरा, वाहन चालकों की मुश्किलें

निवासियों का कहना है कि ई-रिक्शा, ऑटो, और अन्य छोटे वाहन गड्ढों एवं जलभराव के कारण अक्सर पलट जाते हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि मछली मार्केट से मोड़ शनि बाजार तक रिक्शा चालक मुख्य मार्ग पर जाने से भी कतराते हैं। यही हाल भलस्वा डेरी से मंगल बाजार, जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन जाने वाले मार्ग का है। और कभी इसी रूट पर 101 बस चलती थी लेकिन सड़क सही न होने के कारण इसका रूट बदल दिया गया है। इसे पुनः पुराने रूट पर चलाने की कृपा करें। फुटपाथों की स्थिति भी चिंताजनक है। यद्यपि फुटपाथ बने हुए हैं परंतु उन पर पैदल चलने की कोई जगह नहीं बचती। विशेषकर शाम के समय भीड़-भाड़ बढ़ जाने पर राहगीरों को सड़क पर चलने को विवश होना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। गुर्जर चौक पर प्रतिदिन वाहनों का जाम लगा रहता है। इसके चलते नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्यालय पहुँचने में कठिनाई होती है। यही समस्या दुर्गा चौक, बजरंग चौक और मंगल बाजार क्षेत्र में भी देखी जा सकती है। स्थानीय निवासियों की परेशानी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए भी लंबे समय तक जाम में फँसे रहना पड़ता है।

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर असर

निवासियों के अनुसार इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएँ हैं। न सिर्फ उनका आना-जाना मुश्किल हो गया है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।

मुख्यमंत्री से की गई अपील

स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को शीघ्र भरा जाए, नालियों की नियमित सफाई कराई जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। उनका कहना है कि सरकार के इस छोटे से कदम से नागरिकों का जीवन आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »