NEW English Version

बरेका में संपन्न हुई अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता

बनारस रेल इंजन कारखाना में बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा आज दिनांक 14 सितंबर 2025, रविवार को अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बरेका कर्मचारियों के 6 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल निकेतन विद्यालय में प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक तीन अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता के विषयों की घोषणा बरेका महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती गौरी श्रीवास्तव एवं सचिव श्रीमती श्वेता सिंह द्वारा  केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा भेजे गए सीलबंद लिफाफे को प्रातः 10:30 बजे ऑन स्पॉट  खोलकर की गई।

ग्रुप I के लिए विषय:- मेरी पसंदीदा डिश या मेरे दादा-दादी के घर एक मजेदार दिन।

ग्रुप II के लिए विषय:मैं अपना रविवार कैसे बिताता/बिताती हूँ या मेरा पसंदीदा त्यौहार।

ग्रुप III के लिए विषय:क्या AI भविष्य के लिए खतरा बनेगा या लाभदायक होगा? या 2047 के भारत के बारे में मेरा दृष्टिकोण।

यह प्रतियोगिता भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेलवे एवं उत्पादन इकाइयों में एक साथ आयोजित की गई, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया।

बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन विद्यालय में कुल 245 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने विचारों की सार्थक अभिव्यक्ति की लेखनी से सभी को प्रभावित किया। प्रतिभागियों को बरेका महिला कल्याण संगठन की ओर से उपहार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बरेका महिला कल्याण संगठन की प्रमुख सदस्यों—उपाध्यक्षा श्रीमती गौरी श्रीवास्तव ,श्रीमती गुरमीत कौर, श्रीमती प्राची मित्तल,सचिव श्रीमती श्वेता सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका प्रसाद, श्रीमती शिखा जैन, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती हंसा धर्मेंद्र कुमार, श्रीमती राखी गुप्ता, श्रीमती आदिश्री गुप्ता एवं श्रीमती मीनाक्षी सिंह—की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आयोजन बच्चों की सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ महिला कल्याण संगठन के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक योगदान का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

राजेश कुमार

जन संपर्क अधिकारी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »