NEW English Version

भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए मां गंगा की उतारी आरती, बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना

पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से मांगा आशीर्वाद

रोजाना गंगा स्वच्छता को प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने काशी के पौराणिक राजेंद्र प्रसाद घाट पर एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए आरती उतार मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा। वहीं ,भारत माता और भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट किट, बैट लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे टीम ने आरपी घाट पर पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद किया‌। नमामि गंगे की टीम के भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से घाट का परिसर गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ सैकड़ों माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की।

राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मर्तबा पाकिस्तान को हराया है‌ । ऑपरेशन सिंदूर की विजय के बाद खेल में भारतीय टीम की जीत हमारा मनोबल और हौसला बढ़ाए​गी। भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हराकर आगे बढ़े इसके लिए हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ की आरती उतार कर आशीर्वाद मांगा है‌। वहीं, 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है।  भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो, देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है। इस अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »