NEW English Version

क्षत्रिय रिपब्लिकन काउंसिल द्वारा “कैडर बेस” पर विशेष बैठक आयोजित

नई दिल्ली:  क्षत्रिय रिपब्लिकन काउंसिल के तत्वावधान में दिनांक 14 सितंबर (रविवार) को मालवीय नगर, दिल्ली में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एक सक्रिय, अनुशासित और विचारशील कैडर तैयार करना था, जो क्षत्रिय समाज के हित में नेतृत्व, सेवा और मार्गदर्शन प्रदान कर सके।

बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि:-कैडर केवल पद नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठ और विचारधारा-समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठन है। क्षत्रिय समाज को अपने इतिहास, गौरव, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है। डिजिटल नेटवर्क (सोशल मीडिया) और ग्राउंड नेटवर्क दोनों को मजबूत कर संगठित शक्ति तैयार की जाएगी।  अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि *क्षात्र धर्म*, *सामाजिक नेतृत्व* और *राजनीतिक चेतना* को सशक्त किया जाएगा, जिससे समाज न केवल सशक्त हो, बल्कि नेतृत्वकारी भूमिका में भी उभरे।

उक्त अवसर पर डॉ यशपाल सिंह, प्रशांत राणा, रवि सिंह सोलंकी, मुकेश चौहान,  प्रो: धनेन्द्र सोमवंशी, सुमित राणा, अधिवक्ता विश्वमोहन सिंह बैस, पिंटू परमार, कुशाग्र तोमर, विकास सिंह विशेन, रंजन यदुवंशी, वरुण प्रताप, आयुष परमार आदि  सम्मानित क्षत्रिय वंधुजनों की गरिमामय उपस्थिती रही , उक्त विषय पर सबने अपनी बात रखी व कैडर निर्माण संख्या ज्यादा हो इसपर सभी की सहमति बनी!! 

रघुवंश बहादुर सिंह
रघुवंश बहादुर सिंह
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »