NEW English Version

सहकारिता मंत्रालय ने गांधी जयंती को मनाए जाने वाले ‘स्वच्छ भारत दिवस’ की तैयारियों के तहत एक विशेष ‘स्वच्छोत्सव अभियान’ की शुरुआत की

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्तूबर को मनाए जाने वाले ‘स्वच्छ भारत दिवस’ की तैयारियों के तहत सहकारिता मंत्रालय ने आज से एक विशेष ‘स्वच्छोत्सव अभियान’ की शुरुआत की । इस अभियान के अंतर्गत सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ आशीष कुमार भूटानी ने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता शपथ ली और दिल्ली स्थित अटल अक्षय उर्जा भवन परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सचिव ने सभी कर्मचारियों को सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और स्वयं परिसर की सफाई में श्रमदान किया। उन्होंने परिसर में एक पौधा भी लगाया, जो ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गतिविधि है।

2 अक्तूबर को मनाये जाने वाले ‘स्वच्छ भारत दिवस’ की तैयारियों के तहत सहकारिता मंत्रालय ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष ‘स्वच्छोत्सव अभियान’ चलाने की रूपरेखा तैयार की है।   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में मंत्रालय इस स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए देशभर की सहकारी समितियों और महासंघों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

स्वच्छोत्सव अभियान के अंतर्गत ऐसे स्थलों को लक्षित स्वच्छता इकाइयों (CTUs) के रूप में चिन्हित किया जाएगा जहां सफाई की आवश्यकता है और इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएगी ताकि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं जनोपयोगी स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके। इसके साथ ही  इस अभियान में सार्वजनिक स्थलों की सफाई, स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण अनुकूल त्योहारों का आयोजन तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए वेस्ट टू आर्ट, स्वच्छता शपथ और ‘रिड्यूस-रीयूज-रीसायकल (RRR)’ गतिविधियां प्रमुख रूप से आयोजित की जाएंगी।

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत सहकारिता मंत्रालय 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर एक देशव्यापी विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों, सहकारी समितियों, कर्मचारियों और विभिन्न सहकारी संगठनों को एकजुट कर स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान को प्रोत्साहित करना है। इस दिन सभी एक घंटा एक साथ स्वच्छता के लिए समर्पित करेंगे, जिससे यह प्रयास जनआंदोलन का रूप लेकर न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई को सुनिश्चित करेगा बल्कि स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विभिन्न राज्यों व संगठनों में जनसहभागिता से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित होंगी। मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, सहकारी समितियों और राष्ट्रीय महासंघों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है ताकि 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके। स्वच्छता ही सेवा 2025 का उद्देश्य स्वच्छता को स्थायी जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। सहकारिता मंत्रालय का प्रयास है कि इस वर्ष का ‘स्वच्छोत्सव 2025’ और अधिक व्यापक तथा प्रभावी बने और सहकारिता, सामूहिक जिम्मेदारी तथा जनभागीदारी के माध्यम से एक स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »