NEW English Version

दुकानदारों को समझाया-नाली की सफ़ाई को नाली में डंडा डलवाकर करवाया चेक़

अलीगढ़ : नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार सुबह अपने नियमित निरीक्षण के क्रम में वार्ड-10 अंतर्गत गांधी पार्क, पुराना बस अड्डा, गांधी पार्क रोड, शाहकमल रोड एवं माल गोदाम रोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण कमियाँ देखने को मिलीं नगर आयुक्त ने मौके पर ही अधीनस्थों को सख्त निर्देश जारी किए।

गांधी पार्क पुराने बस स्टैंड के बाहर बने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा सामग्री को सड़क पर फेंके जाने पर नगर आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल नगर निगम स्तर से दो कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के संज्ञान में यह बात भी आई कि सुखमा कंपनी द्वारा सफाई कर्मचारियों की अनावश्यक गैरहाजिरी दर्ज कर उनके वेतन में कटौती की जा रही है। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद फील्ड सुपरवाइजर को चेतावनी दी कि किसी भी कर्मचारी का वेतन गलत तरीके से काटा गया तो कंपनी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शाहकमल रोड पर जलभराव की समस्या और माल गोदाम क्षेत्र में अवैध वेंडर्स द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न करने की समस्या पर भी नगर आयुक्त ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कर अधीक्षक एवं सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि तत्काल अभियान चलाकर सभी वेंडर्स को निर्धारित वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया जाए तथा माल गोदाम क्षेत्र से शिफ्ट कराया जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि शाहकमल रोड पर जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाले पर बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, माल गोदाम से पुराना बस अड्डा गांधी पार्क तक के क्षेत्र में ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने के लिए पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध वेंडर्स को हटाने और वेंडिंग जोन में समायोजित करने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता, यातायात  व्यवस्था को प्रभावी बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नगर निगम अलीगढ़ शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »