NEW English Version

सफ़ाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान- नगर आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर स्वच्छता के प्रति सेवा करने वाले सफ़ाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

अलीगढ़: स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत नगर निगम अलीगढ़ द्वारा मंगलवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में दिन-रात योगदान देने वाले नगर निगम , अर्बन कंपनी एवं सुखमा कंपनी के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे शहर के वास्तविक नायक हैं, जिनके कठोर परिश्रम से स्वच्छता अभियान को गति मिल रही है। *नगर आयुक्त ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और आह्वान किया कि तन-मन-धन से शहर की स्वच्छता में बदलाव लाने हेतु सभी मिलकर कार्य करें।*

सम्मानित कर्मचारियों में दीपक, प्रभात, सोनू, आज़ाद, मनीष, सुनील, प्रदीप, रमेश, उमेश, अंकित, सुरेश, इरशाद, विशाल, आशीष, शंकर, राहुल, गौरव, अतुल, कृष्णा, मोहित, अंकित, मनोज सहित अर्बन एवं सुकम कंपनी के अनेक सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

समारोह में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी सहित एडीए नोशी समस्त स्वच्छता निरीक्षक, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, अर्बन कंपनी और सुखमा कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »