NEW English Version

वीवीआईपी मूवमेंट और आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का जाना हाल-अपर नगर आयुक्त संग सफ़ाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम के आगमन से प्रस्थान तक 20 अधिकारी, 8 स्वच्छता निरीक्षक व 750 सफाई कर्मचारियों की 70 टीम धनीपुर हवाई पट्टी से दीनदयाल हॉस्पिटल और नोरंगी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रहेंगी मुस्तैद

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक के प्रस्तावित अलीगढ़ आगमन एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव संग धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर दीनदयाल हॉस्पिटल और नौरंगीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक पूरे रूट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डिप्टी सीएम के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं अगले 12 घंटे में पूर्ण की जाएं। इस दौरान क्वारसी बाईपास और कयामपुर मार्ग पर गड्ढा मुक्त कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग की क्वारसी ड्रेन की सफाई हेतु नगर निगम की 3 पोकलेन मशीनें, 4 बड़े हाइवा टिपर और 8 ट्रैक्टर युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि डिप्टी सीएम के भ्रमण को देखते हुए अपर  नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम ने 70 विशेष टीमें गठित की हैं, जिनमें 20 अधिकारी, 8 स्वच्छता निरीक्षक और 750 सफाई कर्मचारी शामिल रहेंगे। ये टीमें धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर दीनदयाल हॉस्पिटल एवं नौरंगीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी।

नगर आयुक्त ने कहा वीवीआईपी मूवमेंट और आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था और गड्ढा मुक्त अभियान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सेक्टरवार तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »