NEW English Version

एमवे इंडिया ने लॉन्च किया न्यूट्रिलाइट के गुणों से युक्त आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन की नेक्स्ट-जेन स्किनकेयर

लॉन्च किए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम्स- पोर्टफोलियो में नवीनतम प्रोड्कट, जो एडवांस्ड स्किन-साइंस को न्यूट्रिलाइट-संचालित बोटैनिकल्स से मिलाता है

आजकल भारत में लोग समय से पहले त्वचा पर बुढ़ापे की समस्याओं, प्रदूषण के असर, असमान रंगत और खुरदुरी त्वचा जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए, एमवे इंडिया, जो स्वास्थ्य और वेलनेस की अग्रणी कंपनी है, ने दो नए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं- आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग सीरम और आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन करेक्टिंग सीरम। ये सीरम त्वचा पर बुढ़ापे के शुरुआती लक्षणों और कारकों को कम करते हैं। ये नए सीरम, आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन की हाइड्रेटिंग, बैलेंसिंग और रिन्यूइंग एवं फिर्मिंग रेंज पर आधारित हैं, जिन्हें अलग-अलग उम्र में बदलती स्किनकेयर ज़रूरतों को ध्यान में रखकर खास तौर पर तैयार किया गया था।

न्यूट्रिलाइट की 90 वर्षों  की बोटैनिकल विशेषज्ञता के साथ बनाए गए ये सीरम, न्यूट्रिलाइट फार्म पर उगाए गए प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए गए हैं। ये त्वचा को कसावट, मुलायमपन और मजबूती देते हैं और प्रकृति व विज्ञान की ताकत को मिलाकर त्वचा को जवाँ लुक प्रदान करते हैं। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग सीरम स्किन पर एजिंग के  शुरुआती लक्षणों को कम करने में मदद करता है, जबकि आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन करेक्टिंग सीरम गहरी झुर्रियों, ढीली त्वचा और एडवांस स्किन एजिंग के लक्षणों को सुधारने में मदद करता है।

लॉन्च के अवसर पर एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक, श्री रजनीश चोपड़ा ने कहा, “भारतीय स्किनकेयर मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण है उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता, बढ़ती इनकम व खर्च करने की क्षमता और प्रीमियम व नैचुरल प्रोडक्ट्स की माँग। आजकल ज़्यादा से ज़्यादा लोग त्वचा की सेहत को महत्व देने लगे हैं। दरअसल, 70% शहरी उपभोक्ताओं ने बताया है कि अब वे स्किनकेयर के फायदों को लेकर पहले से कहीं ज़्यादा जागरूक हैं। यह बदलाव दिखाता है कि लोग अब सोच-समझकर और जागरूक होकर स्किनकेयर प्रोड्क्ट चुन रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 71% भारतीय उपभोक्ता ऐसे स्किनकेयर उत्पाद पसंद करते हैं, जो पौधों से बने प्राकृतिक तत्वों से तैयार हों। एमवे इंडिया के लिए यह एक शानदार अवसर है। हम गहन रिसर्च और परिणामों के ज़रिए उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को समझते हैं, जिससे हमें नए और उपयोगी प्रोड्क्टस बनाने की प्रेरणा मिलती है। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम का लॉन्च हमारे इस संकल्प को दर्शाता है कि हम विज्ञान और प्रकृति के मेल से प्रभावी स्किनकेयर उत्पाद उपलब्ध कराएँगे। हम प्रोडक्ट इनोवेशन पर ध्यान देते रहेंगे, ताकि आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा कर सकें।“

एमवे इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमृता असरानी के अनुसार, “आज के उपभोक्ता ऐसे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खोज रहे हैं, जो आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और एजलेस ब्यूटी जैसी समय के साथ बदलती उनकी सोच से मेल खाते हों। एमवे इंडिया ने इस बदलाव को अपनाया है आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन के ज़रिए- यह हमारी अगली पीढ़ी की स्किनकेयर रेंज है, जो न्यूट्रिलाइट की 90 वर्ष की बोटैनिकल विशेषज्ञता और आर्टिस्ट्री की 60 साल की एडवांस स्किन साइंस को साथ मिलाती है। हाइड्रेटिंग, बैलेंसिंग, और रिन्यूइंग एवं फर्मिंग रेंज पहले से ही टार्गेटेड स्किनकेयर रूटीन की जरूरत पूरा कर रही है। अब नए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम्स का लॉन्च इस रेंज को और आगे बढ़ा देता है, क्योंकि इन्हें खास तौर पर त्वचा की ज़रूरी ‘रिबिल्ड’ न्यूट्रिशनल ज़रूरत को पूरा करने और त्वचा की संपूर्ण सुंदरता निखारने के लिए तैयार किया गया है। 16 पौधों के अर्क और एडवांस्ड स्किनकेयर साइंस से बने हमारे डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम्स, निर्देशानुसार इस्तेमाल करने पर त्वचा को स्पष्ट परिणाम देते हैं, जिससे त्वचा और भी जवाँ, टाइट और हेल्दी दिखती है।“

अमृता ने आगे कहा, “जिस तरह शरीर को स्वस्थ रहने के लिए सही पोषण की आवश्यकता होती है, ठीक वैसे ही त्वचा को भी उचित पोषण चाहिए होता है। इन फॉर्मुलेशन्स को बड़ी सावधानी से तैयार किया गया है, जिनमें न्यूट्रिलाइट-अप्रूव्ड फार्म्स से प्राप्त ट्रेसेबल बोटैनिकल्स का उपयोग किया गया है, और इन्हें बनाते समय सेफ्टी, प्योरिटी और एफिकेसी के सर्वोच्च मानकों को ध्यान में रखा गया है।  ये नए सीरम आधुनिक व्यस्त जीवनशैली का आसानी से हिस्सा बन सकते हैं और अगली पीढ़ी की स्किनकेयर ज़रूरतों के लिए एडवांस्ड, लेकिन आसान समाधान प्रदान करते हैं। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की ज़रूरतें बदल रही हैं, वैसे ही हम भी उनकी जरूरतों के अनुसार ऐसे हाई-परफॉर्मेंस इनोवेशन्स देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनसे न केवल उपभोक्ताओं त्वचा युवा दिखे, बल्कि लंबे समय तक दमकती और स्वस्थ बन रहे।

आर्टिस्ट्री एकमात्र ब्यूटी ब्रांड है, जिसे न्यूट्रिलाइट सपोर्ट करता है। न्यूट्रिलाइट दुनिया का नंबर 1 ब्रांड है, जो पौधों से बने विटामिन और डाइटरी सप्लीमेंट्स प्रदान करता है और अब वही भरोसेमंद पॉवर स्किनकेयर में लाई जा रही है।

डिफाइंग और करेक्टिंग दोनों सीरम का मुख्य आधार न्यूट्रिलाइट-एक्सक्लूसिव व्हाइट चिया सीड है, जो नए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन सीरम्स को बनाने में उपयोग किया गया एक विशेष तत्व है। इसके साथ ही इनमें एक बोटैनिकल प्रोटीन कॉम्प्लेक्स भी है, जो त्वचा को आराम पहुँचाता है।

आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग सीरम में ऑलिव एक्सट्रैक्ट, अमीनो एसिड्स और होली बेसिल (तुलसी) की शक्ति मौजूद है, जो त्वचा को प्रदूषण और बाहरी प्रभावों से बचाते हैं, पोर्स और फाइन लाइन्स को कम करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट बेनेफिट्स के साथ त्वचा को सुकून देते हैं। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन करेक्टिंग सीरम में क्रैनबेरी बायोपेप्टाइड है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने और फाइन लाइन्स व झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद माइक्रोएल्गी कॉम्प्लेक्स कई तरह के फायदे देता है- यह ढीली त्वचा को सुधारकर फर्म लुक देता है, गहरी झुर्रियों को कम करता है, ढीलापन सुधारता है और स्किन टोन को निखारकर उसे दमकदार बनाता है। 

आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम्स पूरी तरह वेगन और क्लिनिकली टेस्टेड हैं। इनमें कोई हानिकारक केमिकल्स नहीं हैं। यह पैराबेन्स, फ्थैलेट्स, मिनरल ऑइल और साइक्लिक सिलिकॉन्स से मुक्त हैं, ताकि सुंदरता बिना किसी समझौते के बनी रहे। स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम्स, आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन विटामिन सी+एचए3* के साथ इस्तेमाल करने पर और भी मज़बूत एंटीऑक्सीडेंट लाभ देते हैं। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम्स अब पूरे भारत में केवल एमवे बिज़नेस ऑनर्स के माध्यम से उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट www.amway.in पर जाएँ।

आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग सीरम

शुरुआती बुढ़ापे के लक्षणों जैसे फाइन लाइन्स, डलनेस और बड़े पोर्स को कम करता है, जिससे 1 में ही 10 तरह के बेनेफिट्स मिल जाते हैं। स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है, हाइड्रेशन बढ़ाता है, नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है, त्वचा को और भी स्मूद और मुलायम बनाता है।

आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन करेक्टिंग सीरम

एजिंग के एडवांस लक्षणों के कम करने के लिए तैयार किया गया है। झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और सैलोनेस (पीली व बेजान त्वचा) को सुधारता है। यह त्वचा की चमक और निखार को बढ़ाता है और साथ ही त्वचा को टाइट, फर्म और लिफ्टेड लुक देता है।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »