NEW English Version

अनूपशहर रोड महेशपुर एफएम टावर पर गरजा महाबली

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे नगर निगम द्वारा अनूपशहर रोड महेशपुर एफएम टावर नगर निगम सीमा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमे सड़क किनारे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण नगर निगम के महाबली द्वारा ध्वस्त किया गया l

नगर आयुक्त ने चेतावनी दी की जो लोग सड़क या सड़क किनारे फुटपाथ की पटरी पर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा l

उन्होंने कहां की कुछ स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण की वजह से शहर की जनता को आये दिन जाम जैसी विकराल समस्या से रूबरू होना पड़ता है  इसके निदान के लिए सभी को सहयोग की भावना से स्वयं अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आने की जरूरत है नगर निगम ऐसे लोगों का सम्मान करेंगा l

अलीगढ शहर की ज्वंलत ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने जलनिकासी व सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने को पहली प्राथमिकता मानने वाले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने यातायात और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जन संवाद और जन सहयोग को महत्वपूर्ण बताया है।

अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई करेगा l नगर आयुक्त ने बताया अतिक्रमण हटाने के पश्चात वीडियोग्राफी कराई गई है जो लोग दोबारा अतिक्रमण करेंगे उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराने के साथ-साथ सामान ज़ब्त भी किया जाएगा l

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »